{"_id":"6962578faeb0a2a3560622fa","slug":"legal-aid-schemes-explained-in-simple-language-una-news-c-93-1-ssml1047-177840-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: विधिक सहायता योजनाओं के बारे में सरल भाषा में समझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: विधिक सहायता योजनाओं के बारे में सरल भाषा में समझाया
विज्ञापन
उपमंडलीय विधिक सेवा समिति के सहयोग से लगाया विधिक साक्षरता शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और उपमंडलीय विधिक सेवा समिति अंब के सहयोग से शुक्रवार को अंब में मेगा विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को उनके विधिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप-मंडलीय विधिक सेवा समिति, अंब के चेयरमैन प्रशांत सिंह नेगी ने की। इस अवसर पर दीपिका नेगी, सिविल जज-सह-न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अंब, विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
शिविर में बार एसोसिएशन अंब के अध्यक्ष प्रिंस सूद, प्रशिक्षित मध्यस्थ अधिवक्ता रमेश चंदर चौधरी एवं आरके धनोतिया, सीडीपीओ अंब संदीप चौहान ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त अधिवक्ता, न्यायालय कर्मचारी और पैनल अधिवक्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में नशा-मुक्त समाज, भारत संकल्प, सुरक्षित पर्यावरण, पृथ्वी संरक्षण तथा आपदा पीड़ितों के पुनर्वास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। वक्ताओं ने आम जनता को विधिक सहायता योजनाओं, उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में सरल भाषा में समझाया। पैनल अधिवक्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, महिला मंडलों, विद्यालयों के विद्यार्थियों और आम जनता ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे शिविर अत्यंत सफल रहा। समापन पर अध्यक्ष प्रशांत सिंह नेगी ने जन सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे विधिक जागरूकता कार्यक्रम समाज में न्याय तक पहुंच को सशक्त बनाते हैं। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रमों के आयोजन पर जोर दिया।