फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Leaning electric pole on Lamlaihari road becomes a danger

Una News: लमलैहड़ी सड़क पर झुका बिजली खंभा बना खतरा

Wed, 30 Jul 2025 08:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 08:17 PM IST
विज्ञापन
Leaning electric pole on Lamlaihari road becomes a danger
स्थानीय लोगों की शिकायत के बावजूद बोर्ड नहीं हुआ सक्रिय
विज्ञापन

अब अधिशासी अभियंता ने दिया समाधान का आश्वासन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। बसोली-पीरनिगाह से लमलैहड़ी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर वार्ड नंबर एक के पास एक झुका हुआ बिजली का खंभा लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। हाल ही की बारिश में खंभे की नींव की मिट्टी बह गई, जिससे वह एक पेड़ के सहारे टिका है और तारें भी टूट चुकी हैं। यह खंभा सड़क के किनारे है, जहां से रोज स्कूली बच्चे, ग्रामीण और वाहन गुजरते हैं। स्थानीय निवासी अनिल, रॉयल धीमान, संजय, वार्ड पंच व पंचायत प्रधान ने बताया कि खंभा लगातार झुकता जा रहा है और किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने पहले भी बिजली विभाग को इसकी सूचना दी थी, पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इस मामले में अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग ऊना जसविंदर कुमार ने कहा कि विभाग को जानकारी मिल चुकी है और जल्द ही खंभे को दुरुस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोग आशा कर रहे हैं कि विभाग समय रहते जरूरी कदम उठाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed