फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Langars will not be served in Sawan Navratri fairs without permission

Una News: सावन नवरात्र मेलों में बिना अनुमति नहीं लगेंगे लंगर

Thu, 17 Jul 2025 07:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 07:24 PM IST
विज्ञापन
Langars will not be served in Sawan Navratri fairs without permission
एसडीएम गगरेट ने जारी किए दिशा निर्देश
विज्ञापन

मां चिंतपूर्णी का सावन नवरात्र मेला 25 जुलाई से शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी

गगरेट (ऊना )। मां चिंतपूर्णी का सावन नवरात्र मेला इस वर्ष 25 जुलाई से आरंभ होगा। मेला प्रशासन इसकी तैयारी में जुट गया है और इस बार व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। खास बात यह है कि उपमंडल गगरेट के अंतर्गत आशा देवी से लेकर बणे दी हट्टी तक के क्षेत्र में लगने वाले सभी लंगरों के लिए एसडीएम गगरेट कार्यालय से अनुमति लेना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना अनुमति लंगर लगाने पर संबंधित संस्था पर कड़ी कार्रवाई व जुर्माना लगाया जा सकता है। सावन नवरात्र में हर वर्ष पंजाब समेत उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों से लाखों श्रद्धालु मां चिंतपूर्णी के दरबार में दर्शन के लिए आते हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु होशियारपुर से पैदल यात्रा करते हुए मंदिर तक पहुंचते हैं। इस दौरान मार्ग में लगभग 150 धार्मिक संस्थाएं श्रद्धालुओं के लिए लंगर लगाती हैं, जिनमें व्यंजन, फल, जूस, जलेबी, गुलाब जामुन आदि वितरित किए जाते हैं। हालांकि, पूर्व वर्षों में कई बार इन लंगरों के कारण मार्गों और आसपास के क्षेत्रों में गंदगी और अव्यवस्था फैलती देखी गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने इस बार सख्ती बरतने का निर्णय लिया है। एसडीएम गगरेट सौमिल गौतम ने बताया कि तलवाड़ा-दौलतपुर रोड सहित उपमंडल क्षेत्र में लगने वाले सभी लंगरों के लिए पूर्व अनुमति आवश्यक होगी। उन्होंने कहा कि अनुमति उन्हीं संस्थाओं को दी जाएगी जो साफ-सफाई और नियमों का पालन सुनिश्चित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed