{"_id":"5f552a068ebc3e54ce03f2a2","slug":"land-dispute-devastates-janitor-s-settlement-una-news-sml3442461114","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद ने उजाड़ दी चौकीदार की बसाई गृहस्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद ने उजाड़ दी चौकीदार की बसाई गृहस्थी
विज्ञापन
भदसाली में गोली लगने से हुई मौत के बाद अस्पताल में जमा भीड़
- फोटो : Una
हरोली(ऊना)। क्षेत्र के निकटवर्ती गांव भदसाली में जमीन के विवाद को लेकर हुए गोलीकांड चौकीदार के परिवार को ताउम्र का गहरा जख्म दे गया। जहां, खूनी वारदात में राजस्व विभाग में चौकीदार के पद पर तैनात अश्वनी कुमार की गोली लगने से मौत हो गईं तो वहीं दो मासूम बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया। पिता की मौत पर दोनों बेटियों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस गोलीकांड ने हंसता खेलता परिवार उजाड़कर रख दिया है। वहीं अश्वनी कुमार की मौत से परिवार में मातम माहौल है।
बताते चलें कि रविवार की सुबह भदसाली गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान पंचायत प्रधान भी मौके पर मौजूद थे। दोनों पक्षों में पानी की हौदी बनाने को लेकर हुए जमीन के विवाद के बीच सेवानिवृत्त फौजी ने अश्वनी कुमार पर बंदूक से गोली चला दी। सीने में गोली लगने से अश्वनी कुमार बुरी तरह से खून से लहूलुहान हो गया। आनन-फानन लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अश्वनी कुमार को मृत घोषित कर दिया।
हरोली विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने भदसाली गांव में जमीन के विवाद को लेकर हुए गोलीकांड की कड़े शब्दों में निंदा की ही। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग के चौकीदार अश्वनी के हत्यारों और आपराधिक षड्यंत्र रचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सत्ता के संरक्षण में अब लोगों की छाती में गोलियां उतारी जा रही हैं।