फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Lady injured in a car hit died while on the way to PGI in Una

कार ने महिला को मारी टक्कर, पीजीआई ले जाते हुए मौत

Fri, 15 Oct 2021 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Lady injured in a car hit died while on the way to PGI in Una
Lady injured in a car hit died while on the way to PGI in Una
अंब (ऊना)। पुलिस थाना अंब के तहत गांव भैरा में शुक्रवार को एक कार ने महिला को टक्कर मार दी। इस घटना में घायल महिला की पीजीआई ले जाते हुए बीच रास्ते में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार निर्मला देवी मायके से घर लौट रही थी। शुक्रवार दोपहर के समय सड़क पार करते समय एक कार ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। महिला अपना संतुलन खोकर सड़क के बीचोंबीच गिर गई और मौके पर ही बेहोश हो गई।
विज्ञापन

कार चालक कश्मीर सिंह निवासी गांव रियाली तहसील फतेहपुर जिला कांगड़ा ने अपनी ही गाड़ी में बैठाकर उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीजीआई ले जाते समय महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने घायल महिला के बेटे की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed