फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ladies died at pgi

झुलसी महिला की मौत पर गुस्साए परिजन, सड़क पर शव रख प्रदर्शन

Tue, 08 Dec 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Tue, 08 Dec 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
भड़ौलिया कलां की महिला बेबी रानी की सोमवार रात को पीजीआई में झुलसने से मौत हो जाने पर परिजन भड़क गए। मंगलवार को परिजनों ने शव को चंडीगढ़-धर्मशाला एनएच पर रख कर प्रदर्शन किया। आरोपी देवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


 महिला बेबी रानी की पीजीआई में मौत हो गई। इसके बाद परिजन ऊना पहुंचे और शव को बहडाला के पास एनएच पर रख कर विरोध जताया। प्रशासन को भनक लगते ही एसडीएम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और लगे जाम को खुलवाने का प्रयास किया। महिला के परिजन नहीं माने और जाम से दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। उसके बाद डीएसपी ने मामले में दर्ज एफआईआर की कापी दिखाई तब जाकर शव को हटाया। करीब तीन बजे से शुरू हुआ जाम शाम छह बजे ही खुल सका। हालांकि प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग से यातायात को सुचारु करने का प्रयास किया लेकिन जाम इतना लग गया था कि वाहन मुड़ नहीं सके। इस कारण जाम नहीं खोला जा सका। बाद में परिजनों ने ही शव को हटाकर जाम खोला।
विज्ञापन


तीन बजे शुरू किया प्रदर्शन

परिजनों ने दोपहर बाद करीब 3 बजे शव को सड़क के बीचोबीच रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस मौके पर बेबी रानी के मायका पक्ष के लोगों में मृतका के पिता सुखदेव सिंह, माता वीरो देवी, लक्की, लाडी, मस्तान सिंह, जसविंद्र सिंह, परमजीत सिंह, जसपाल सिंह, नक्षत्र सिंह, अमरीक सिंह, रजनी, सुनीता, राणो, अनीता, मक्खन सिंह, परमजीत कौर सहित अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवर ने लगा दी भी आग

पैसों के लेनदेन को लेकर देवर ने महिला बेबी रानी पर तेल छिड़क कर आग लगा दी थी। इसमें आरोपी भी झुलस गया है। हालांकि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला की मौत पर उसके मायके पक्ष को लोग भड़क गए और विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed