{"_id":"57682b194f1c1b9760b4822e","slug":"labour-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलबा गिरने से तीन मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलबा गिरने से तीन मजदूर घायल
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Mon, 20 Jun 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
मलबा गिरने से घायल मजदूर उपचाराधीन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय के साथ लगती रक्कड़ कॉलोनी में मलबा गिरने से तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए 108 रोगी वाहन की मदद से ऊना अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से एक को गंभीर हालत के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि रक्कड़ कॉलोनी में एक नाले का कार्य चला हुआ था, जहां पर करीब 11 मजदूर काम कर रहे थे। यहां दोपहर बाद मजदूर नाली की खुदाई कर रहे थे कि इस दौरान अचानक मलबा उनके ऊपर आकर गिर गया। इसके चलते नाले में कार्य कर रहे ठेकेदार सहित मजदूर भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में राजेश कुमार (43) निवासी बदोली , रामदीन निवासी गलुआ (60) और यशोदा (35) निवासी गलुआ शामिल हैं। सभी घायलों को 108 रोगी वाहन की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया। गंभीर घायल राजेश कुमार को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन