फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Kutlahad Congress will demonstrate against inflation on 27th

महंगाई के खिलाफ कुटलैहड़ कांग्रेस 27 बालेगी हल्ला

Tue, 21 Sep 2021 07:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 07:35 PM IST
विज्ञापन
Kutlahad Congress will demonstrate against inflation on 27th
बंगाणा में बैठक के दौरान कांग्रेस के पदाधिकारी और सदस्य। - फोटो : Una
बंगाणा/लठियाणी (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के जोन एक और दो की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष विवेक शर्मा की अध्यक्षता में बंगाणा में हुई। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में विवेक शर्मा ने कहा कि देश में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। आमजन दैनिक जरूरतों को पूरा करने में खुद को असहाय महसूस कर रहा है। अब समय केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ उठ खड़े होने का समय आ गया है। अगर इन्हें अभी नहीं रोका गया तो एक बार फिर देश को गुलामी की कगार पर लाकर खड़ा कर देंगे। बैठक में बूथों को मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई। वहीं देश में बढ़ती महंगाई को लेकर 27 सितंबर को झलेड़ा में हल्ला-बोल प्रदर्शन करने का भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश कांग्रेस सचिव कर्नल धर्मेंद्र पटियाल, प्रदेश के प्रवक्ता विजय डोगरा, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष देशराज मोदगिल, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव महेंद्र सिंह, करम चंद शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी से राम आसरा शर्मा, रतन चंद शर्मा, जसवंत सिंह, बलदेव राज शर्मा, योगराज, तिलक राज गुप्ता, अश्विनी शर्मा, रमन शर्मा, सुदेश शर्मा, पंडित ज्ञानचंद, देवराज, लेखराज भारती, प्रवीण शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, मनीष कुमार, ठाकुर ओंकार सिंह, किशन चंद, रोशन लंबरदार, तरसेम लाल सहोता, नरेंद्र हीर, यशपाल मनकोटिया समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed