फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Kutlahad-Barsar-Piplu-Bhyambi road will be rejuvenated with Rs 33 crores

Una News: कुटलैहड-बड़सर-पीपलू-भ्यांबी मार्ग का 33 करोड़ से होगा कायाकल्प

Sun, 08 Sep 2024 02:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 08 Sep 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Kutlahad-Barsar-Piplu-Bhyambi road will be rejuvenated with Rs 33 crores
ऊना। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से हमीरपुर के बडसर तक 33 किलोमीटर मार्ग का कायाकल्प देखने को मिलेगा। क्षेत्र के पीपलू-भ्यांबी मार्ग को चौड़ा करने की मांग पूरी हो गई है। बीते कुछ माह पूर्व मुख्यमंत्री ने इस मार्ग के जीर्णोद्धार के लिए घोषणा की थी।
विज्ञापन

अब मार्ग को चौड़ा करने के लिए राशि की स्वीकृत हो गई है। लोक निर्माण विभाग ने मार्ग के विकास कार्य के टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रदेश सरकार की ओर से सड़क के चौड़ीकरण के लिए लगभग 33 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मार्ग के चौड़ा होने से स्थानीय बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा। वर्तमान में मार्ग की चौड़ाई कम है, लेकिन आने वाले समय में इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन सुगम होगा। अन्यथा लंबे मार्ग से बड़सर तक जाने के लिए यह मार्ग दो वाहनों के गुजरने के लिए कमतर ही रहा है। इन सभी पहलुओं को देखते हुए स्थानीय विधायक विवेक शर्मा ने भी लोगों को आश्वस्त किया। साथ ही जल्द से जल्द मार्ग के चौड़ीकरण होने की बात कही। इसके बाद मुख्यमंत्री के पास यह मांग पहुंचते ही उन्होंने बिना देरी किए इस सड़क के कायाकल्प की घोषणा की, जबकि अब इसके लिए राशि की मंजूरी भी कर दी गई है।
विज्ञापन

विभाग जल्द टेंडर पूरा कर संबंधित ठेकेदार को इसका कार्य आवंटित करेगा। इसके चंद दिन बाद सड़क के चौड़ीकरण को लेकर कार्य युद्धस्तर पर आगे बढ़ेगा।
---
लोक निर्माण विभाग की ओर से पीपलू-भ्याम्बी मार्ग को चौड़ा करने के लिए सरकार ने राशि की स्वीकृति दे दी है। अक्तूबर के अंत तक इसका कार्य शुरू भी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ई. अरविंद लखनपाल, अधिशासी अभियंता, लोनिवि, बंगाणा
---
प्रदेश सरकार विकास कार्याें को प्राथमिकता से गति दे रही है। इस सड़क को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष मांग रखी और उन्होंने तत्काल चौड़ीकरण कार्य को घोषित किया है। अब राशि की स्वीकृति मिली है। विकास कार्यों का रथ इस प्रकार से आगे बढ़ता रहेगा।
-विवेक शर्मा, विधायक, कुटलैहड़ विस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed