फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Kovid test of 117 candidates in Basdehra, 105 report negative

बसदेहड़ा में 117 प्रत्याशियों का कोविड टेस्ट, 105 की रिपोर्ट निगेटिव

Sat, 16 Jan 2021 06:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 06:41 PM IST
विज्ञापन
Kovid test of 117 candidates in Basdehra, 105 report negative
मैहतपुर (ऊना)। मतदान से ठीक एक दिन पहले पंचायत चुनाव लड़ रहे पंचायतों के प्रत्याशियों का शनिवार को भी कोविड टेस्ट हुआ। अधिक प्रत्याशियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। दर्जन भर लोगों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

पंडित रामकृष्ण भारद्वाज मैमोरियल सीएचसी बसदेहड़ा में मतदान से एक दिन पहले पंचायतों में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की कोविड टेस्ट किए गए। शनिवार को 117 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें 105 रैपिड टेस्ट हुए जबकि 12 आरटीपीआर टेस्ट किए गए। यह टेस्ट वायरल इंफक्शन तथा कई अन्य तरह के ट्यूमर का पता लगाने के लिए किया जाने वाला प्रमाणित टेस्ट है। सुखद बात यह रही कि चुनाव लड़ रहे इन प्रत्याशियों में से ज्यादातर की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। आरटीपीआर के तहत हुए 12 सैंपल की रिपोर्ट एक-दो दिन में आएगी। बीएमओ डॉ. बलराम धीमान ने कहा कि प्रति दिन एक सौ के करीब लोगों के कोविड टेस्ट किए जा रहे हैं। शनिवार को अधिकतर महिला प्रत्याशियों के टेस्ट हुए।
विज्ञापन

बैठने और पेयजल की व्यवस्था न होने पर जताया एतराज
पंचायतों से आई महिला प्रत्याशियों ने सीएचसी में उनके लिए बैठने और पेयजल की उचित व्यवस्था न होने पर एतराज जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें 12 बजे बुलाया था, लेकिन दोपहर 2 बजे तक उन्हें किसी ने नहीं पूछा। पूर्व प्रधान मीना शर्मा ने कहा कि कुछ महिलाएं अस्पताल की छत पर तो कई को नीचे जमीन पर बैठकर बारी का इंतजार करते देखा गया। बीएमओ डॉ. बलराम धीमान ने कहा कि टेस्ट के लिए आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की आईडी तैयार की जाती है, उसके बाद उसकी सैंपलिंग होती है, इसमें थोड़ा वक्त लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed