{"_id":"5e3c47838ebc3ee5ff245472","slug":"khair-cutting-una-news-sml323483534","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग की खैर के डिपुओं पर मारे छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग की खैर के डिपुओं पर मारे छापे
विज्ञापन
वन विभाग की टीम खैर के डिपो में निरीक्षण करते हुए।
- फोटो : Una
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ में खैर कटान को लेकर रेंज ऑफिसर संदीप सेठी ने टीम के साथ वीरवार को डिपो में दबिश देकर कागजात और खैर कटान की जानकारी ली। गुप्त तरीके से विभाग की इस दबिश से खैर कटान करने वाले ठेकेदारों में हड़कंप मच गया।
बीते कुछ सालों में खैर के ठेकेदारों ने अवैध कटान क्षेत्र में धड़ल्ले से किया था। उसकी एवज में वन विभाग ने कई ठेकेदारों पर कार्रवाई करते हुए उनका लाइसेंस भी रद्द कर दिया था। अब वन विभाग खुफिया तंत्र के माध्यम से हर गांव में यह जानने का प्रयास कर रहा है कि कहीं इस वर्ष भी अवैध कटान को अंजाम तो नहीं दिया जा रहा है। अगर एक वर्ष के विभाग के कार्यकाल पर नजर दौड़ाई जाए तो दो दर्जन से ज्यादा अवैध कटान करने वालों पर पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करवाई हैं। लाखों की कीमत के अवैध कटान में कटे खैरों के मोछे विभाग ने कब्जे में लिए हैं।
बंगाणा वन विभाग की टीम गुप्त तरीके से छापे मार रही है। हर गांव में जाकर कटान करने वाले लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। अवैध कटान करने वाले 24 लोगों पर कानून का चाबुक चला है। इसके अलावा 20 से ज्यादा गाड़ियों में अवैध रूप से ले जा रहे खैर के मोछों सहित आरोपियों को पकड़ा है। बंगाणा रेंज ऑफिसर संदीप सेठी का कहना है कि वन विभाग की टीमें दिन और रात के समय पर गुप्त तरीके से हर खैर के डिपो की चेकिंग कर रही हैं। संदीप सेठी ने कहा कि सरकार की संपत्ति की रक्षा करना उनका दायित्व है।