{"_id":"6a6cfd1f9e9cef24ca066eec","slug":"key-figures-of-the-drug-network-involved-in-the-poppy-husk-case-must-also-be-exposed-satti-una-news-c-93-1-una1002-200688-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुक्की मामले में नशा नेटवर्क के बड़े चेहरों का भी हो खुलासा : सत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुक्की मामले में नशा नेटवर्क के बड़े चेहरों का भी हो खुलासा : सत्ती
Sat, 01 Aug 2026 01:23 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
ऊना। विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने ऊना में 4.52 क्विंटल भुक्की बरामद होने के मामले को लेकर प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन पर कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश होना ही चाहिए। आखिर किसके संरक्षण में नशा तस्करों की इतनी बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ लेकर हिमाचल में घुसने की हिम्मत हो गई।
सत्ती ने कहा कि पुलिस ने एक वाहन में पकड़े गए दोनों आरोपियों के नाम सार्वजनिक कर दिए लेकिन यह भी बताया जाना चाहिए कि वे हिमाचल में किसे नशीले पदार्थ की सप्लाई देने आए थे। उन्होंने सवाल उठाया कि आरोपियों की निशानदेही पर जिस ट्रैक्टर-ट्रॉली से इससे भी बड़ी खेप बरामद हुई, वह किसकी है और उसके मालिक की भूमिका की जांच किस स्तर तक पहुंची। उनके अनुसार केवल आरोपियों की गिरफ्तारी पर्याप्त नहीं बल्कि पूरे फॉरवर्ड और बैकवर्ड नेटवर्क का खुलासा होना चाहिए। सत्ती ने यह भी कहा कि कुछ समय पहले नगर परिषद संतोषगढ़ का एक व्यक्ति हरियाणा में कथित तौर पर नशा तस्करी के मामले में पकड़ा गया था। उनका दावा है कि पूछताछ के दौरान उसने ऊना के एक कांग्रेस नेता का नाम लिया था, जिसके बाद हरियाणा पुलिस जांच के सिलसिले में ऊना भी पहुंची थी। सत्ती ने मांग की कि जिला पुलिस इस पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करे।