{"_id":"60ccd9068ebc3ee58b0628c8","slug":"keep-machinery-ready-to-deal-with-disaster-dr-nidhi-una-news-sml3740573123","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपात से निपटने के लिए मशीनरी तैयार रखें : डा. निधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपात से निपटने के लिए मशीनरी तैयार रखें : डा. निधि
विज्ञापन
ऊना में मानसून को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करतीं एसडीएम डॉ. निधि पटेल।
- फोटो : Una
ऊना। मानसून के दौरान अत्यधिक बारिश और अन्य किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभाग मशीनरी तैयार रखें। अनिवार्य मशीनरी का निरीक्षण करने और दुरुस्त करने के अलावा फील्ड में जाकर अधिकारी निरीक्षण करें। यह निर्देश एसडीएम सदर डॉॅ. निधि पटेल ने मानसून की तैयारी को लेकर हुई बैठक में अधिकारियों को दिए।
एसडीएम ने कहा कि इस महीने के अंत तक मानसून के ऊना में आने का पूर्वानुमान है। ऐसे में विभागों को समय रहते तैयारी कर लेनी चाहिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और नगर परिषद के अधिकारियों को नदी नालों की सफाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए। उन्होंने आईपीएच को प्राथमिकता के आधार पर पेयजल योजनाओं के रखरखाव और क्लोरीनेशन करने के निर्देश भी दिए।
इसके अतिरिक्त उन्होंने विद्युत बोर्ड, खाद्य आपूर्ति विभाग और स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने विभागों को अधीनस्थ अधिकारियों को आपदा से निपटने के लिए कमेटी का गठन कर और दूरभाष नंबर सूची तैयार कर एसडीएम कार्यालय को प्रस्तुत करने को कहा ताकि आपात स्थिति में उनसे संपर्क किया जा सके।
विज्ञापन
उन्होंने शहरी निकायों और खंड विकास अधिकारी ऊना को पंचायत स्तर पर लोगों को बरसात में सचेत करने के आदेश दिए। उन्होंने पुलिस को निर्देश दिए कि स्वां के किनारे रहने वाले लोगों को हटाया जाए। बरसात में स्वां के किनारे न जाने दिया जाए।
इस अवसर पर सहायक निदेशक पशु पालन सुरेश धीमान, एसएचओ सरबजीत सिंह, रेंज फोरेस्ट ऑफिसर संजीव कुमार, एसएमएस एसएस चंदेल, बीएमओ बसदेहड़ा बीके धीमान, नायब तहसीलदार मैहतपुर-बसदेहड़ा राजन शर्मा, संजय कुमार, कार्यकारी अधिकारी मैहतपुर वर्षा चौधरी और अन्य मौजूद रहे।