फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Karva Chauth... Moon will be sighted today at 7:55 PM

करवाचौथ... आज 7:55 बजे होगा चांद का दीदार

Sun, 20 Oct 2024 03:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 20 Oct 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Karva Chauth... Moon will be sighted today at 7:55 PM
करवा चौथ खबर के लिए  अनु कुमारी।संवाद
शनिवार को ऊना के बाजार महिला ग्राहकों से रहे गुलजार, मेहंदी कलाकरों की हुई चांदी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पति की दीर्घायु सहित अखंड सौभाग्यवती संकल्प लेकर महिलाएं आज करवाचौथ का व्रत धारण करेंगी। वहीं, जिले में सुहागिनों को व्रत संपूर्णता के लिए रविवार रात 7:55 बजे चांद का दीदार होगा।
करवाथचौथ व्रत से एक दिन पूर्व शनिवार को ऊना के बाजार महिला ग्राहकों से गुलजार रहे। महिलाओं ने त्योहार से संबंधित सामान की जमकर खरीदारी की।कास्मैटिक, मनियारी, हलवाई, कपड़े, फल आदि की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ से व्यापार खूब गुलजार हुआ। खासकर ऊना की जीवन मार्केट में स्थित मेहंदी कलाकरों ने खूब चांदी कूटी। यहां सुबह से लेकर देर शाम तक युवतियां, महिलाएं अपने दोनों हाथों पर मेहंदी लगाने के लिए घंटों बारी का इंतजार करती रहीं। महिलाओं ने सजना के लिए हाथों पर ब्राइडल व सर्किल आदि डिजाइन बनवाए। ऊना के मेहंदी कलाकार राज ने बताया कि ब्राइडल डिजाइन महिलाओं में खूब ट्रेंडिंग रहा। सर्कल डिजाइन 200, 300 और 400 में बनाया, जबकि ब्राइडल डिजाइन के लिए महिलाओं ने 2000 व 2500 रुपये तक राशि हंसी खुशी अदा की।
विज्ञापन

त्योहार को लेकर मिठाइयों के बढ़े दाम
करवाचौथ व्रत में पूजा सामग्री के बीच मिठाई भी स्थान रखती है। ऊना के प्रसिद्ध स्वीट शाप संचालक शुभम ने बताया कि रिफाइंड एवं तेल के दाम बढ़ने से इस बार फेनिया 20 रुपये की वृद्धि के साथ मार्केट में 160-180 रुपये प्रति किलो बिक रही हैं। मिल्क केक व बर्फी 40 रुपये की वृद्धि के साथ 440 रुपये, 30 रुपये वृद्धि संग रसगुल्ले व गुलाब जामुन 180-190 तो मट्ठी 180 रुपये प्रति किलो में बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
करवा चौथ व्रत का विशेष महत्व है। पूजा-अर्चना के साथ पति की दीर्घायु की कामना करुंगी। व्रत को लेकर अधिकांश तैयारियां कर ली हैं।
-अनु कुमारी
---
हर बार इस व्रत का इंतजार रहता है। यह व्रत पति के प्रति पत्नी के असीम स्नेह और लगाव का भी प्रतीक है। शनिवार को व्रत के लिए सभी प्रकार की खरीदारी की है।
-प्रीति ठाकुर
---
करवाचौथ व्रत सुहागिनों का महापर्व भी है। इसे रखने के लिए सुहागिनें निराहार रहकर पति के लिए मंगल कामना करती हैं। चांद के दीदार तक इस व्रत में एक तपस्या रहती है। उसे निभाने के लिए तैयार हूं।
-निशा
---
अभी कुछ रोज पहले शादी हुई है। विवाहिता सहेलियों एवं अन्य महिलाओं को करवाचौथ व्रत रखते देखा है। पहले व्रत के रूप में अब अवसर मिला है। पतिदेव की दीर्घायु के लिए हर तैयारी को पूरा कर लिया है। निराहार रहकर पूजा अर्चना एवं चांद के दीदार के लिए मन में उत्सुकता भी है।
-बिंदिया
---
करवा चौथ पर करें कथा
करवा चौथ कथा, भगवान शिव-पार्वती, स्वामी कार्तिकेय, गणेश एवं चंद्रमा का पूजन किया जाता है। करवों में लड्डू एवं मिठाई रख कर, सायंकाल चंद्रमा के उदित हो जाने पर चंद्रमा का पूजन कर अर्घ्य प्रदान किया जाता है। इस बार चंद्रोदय रविवार रात 7:55-8 बजे के बीच होगा। छननी में चांद को पति का चेहरा देख सुहागिने व्रत को पूरा करेंगी।

-पं. जयदेव तिवारी, शीतला माता मंदिर, ऊना

करवा चौथ खबर के लिए  अनु कुमारी।संवाद

करवा चौथ खबर के लिए  अनु कुमारी।संवाद

करवा चौथ खबर के लिए  अनु कुमारी।संवाद

करवा चौथ खबर के लिए  अनु कुमारी।संवाद

करवा चौथ खबर के लिए  अनु कुमारी।संवाद

करवा चौथ खबर के लिए  अनु कुमारी।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed