फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Karmo may get a chance to talk to PM Modi

संवाद कार्यक्रम में कर्मो देवी को मिल सकता है पीएम से बात करने का मौका

Sat, 04 Sep 2021 11:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Karmo may get a chance to talk to PM Modi
महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता कर्मो देवी - फोटो : Una
ऊना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोमवार को होने वाले वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में ऊना जिला की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता कर्मो देवी को उनसे बात करने का अवसर मिल सकता है। जिला ऊना से उनका नाम प्रधानमंत्री कार्यालय भेजा गया है। संभावना है कि कर्मो देवी को पीएम मोदी से बात करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

कर्मो देवी ने अपने कर्तव्य के प्रति अभूतपूर्व निष्ठा दिखाई है। वह अकेले 21 हजार से अधिक वैक्सीन लगा चुकी हैं। पैर में फ्रैक्चर होने के कारण वह बैठ कर वैक्सीनेशन करती हैं। कर्मो देवी और स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम ने कड़ी मेहनत की, जिसकी वजह से जिला ऊना में पहली डोज लगाने का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है। पीएम के संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए प्रशासन मुस्तैदी के साथ जुटा हुआ है।
विज्ञापन

जिला ऊना में 10 स्थानों पर एलईडी स्क्रीन लगाकर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। दूरदर्शन शिमला और डीडी न्यूज पर भी यह कार्यक्रम दिखाया जाएगा। ऐसे में लोग घरों में बैठकर भी यह कार्यक्रम देख सकते हैं। कर्मो देवी ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। अगर उन्हें बातचीत का मौका मिलता है तो पूरे जिला ऊना के लिए यह गर्व का विषय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खुशी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल में पहली डोज का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के बाद कुछ लोगों से बात करने जा रहे हैं और वह उनमें से एक हैं। डीसी राघव शर्मा ने बताया कि कर्मो का नाम प्रधानमंत्री कार्यालय भेजा गया है। उम्मीद है कि उन्हें मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed