फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Kamini Pathania passed the JRF exam

Una News: कामिनी पठानिया ने जेआरएफ की परीक्षा की पास

Thu, 05 Feb 2026 06:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
Kamini Pathania passed the JRF exam
भरवाईं (ऊना)। ग्राम पंचायत दोदरा की होनहार छात्रा कामिनी पठानिया ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप परीक्षा उत्तीर्ण कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में कामिनी ने देशभर में 25वां स्थान हासिल किया, जो उनके अथक प्रयास और लग्न का परिचायक है। साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली कामिनी वर्तमान में केंद्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला से एमकॉम की पढ़ाई कर रही हैं। सीमित संसाधनों और चुनौतियों के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास से यह महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया। उनकी सफलता यह प्रमाण है कि मजबूत इरादों और सच्ची मेहनत के सामने कोई बाधा टिक नहीं सकती। कामिनी की उपलब्धि पर उनके ताया डॉ. करण पठानिया ने खुशी जताते हुए कहा कि यह सफलता पूरे परिवार और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि कामिनी ने साबित कर दिया है कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी भी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। उनका यह प्रेरक उदाहरण अन्य छात्रों के लिए मार्गदर्शन और प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed