{"_id":"61b8e85242afb85cd63838eb","slug":"kajal-win-gold-medal-in-weight-lifting-in-daulatpur-una-una-news-sml3934375177","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीसी दौलतपुर की काजल ने जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीसी दौलतपुर की काजल ने जीता स्वर्ण
विज्ञापन
इंटर कॉलेज वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली जीसी दौलतपुर चौक की काजल का मुंह मी?
- फोटो : Una
दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक की छात्रा काजल चौधरी ने इंटर कालेज वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के 59 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया है। कॉलेज पहुंचने पर प्राचार्य डा. एसके बंसल ने काजल चौधरी को शाल और एक हजार रुपये नकद भेंट कर उसका स्वागत किया।
काजल ने पिता का साया सिर से उठ जाने पर हिम्मत न हारी और हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय के तहत जीसी इंदौरा में हुई भारोत्तोलन प्रतियोगिता में 58 किलोग्राम और क्लीन एवं जर्क में 68 किलोग्राम सहित कुल 126 किलोग्राम वेट उठाकर यह मुकाम हासिल किया है। अब काजल चौधरी इस माह के अंतिम सप्ताह को आंध्र प्रदेश के गुंटूर में होने वाली आल इंडिया इंटर वरिसिट चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी। काजल इससे पहले 2019 में भी वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।
जबकि दो बार खेलो इंडिया में हिस्सा लेकर आठवां एवं छठा स्थान हासिल कर चुकी हैं। क्षेत्र के रायपुर मरवाड़ी गांव की रहने वाली छात्रा काजल ने यह स्वर्ण पदक अपने स्वर्गीय पिता पवन कुमार एवं दिहाड़ी लगाकर परिवार का पालन पोषण करने वाली अपनी मां सरोज रानी को समर्पित किया है। कॉलेज की शारीरिक शिक्षा की प्राध्यापिका प्रो. अंजू पाठक ने बताया कि काजल बहुत मेहनती एवं प्रतिभावान छात्रा एवं खिलाड़ी है। उसे स्पॉन्सरशिप की जरूरत है। इसके लिए प्रशासन एवं स्वयंसेवी संस्थाओं को आगे आना चाहिए। इस मौके पर उपप्राचार्य डा. चंदन भारद्वाज, प्रो. रितु जसवाल, प्रो. डा. अंजू पाठक, प्रो. सतीश कालिया, प्रो. विकास, प्रो. आंचल इत्यादि उपस्थित रहे।