फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   jnu should be in the name of Bhagat Singh

भगत सिंह के नाम पर हो जेएनयू : सत्ती

Sat, 20 Feb 2016 05:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Sat, 20 Feb 2016 05:56 PM IST
विज्ञापन
jnu should be in the name of Bhagat Singh

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय का नाम बदल कर भगत सिंह विवि रखा जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करता हूं कि संस्थानों के नाम शहीदों के नाम पर रखे जाएं। शनिवार को सत्ती ऊना में जेएनयू मामले को लेकर भाजपा की रोष रैली को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संस्थानों के नाम अगर शहीदों के नाम पर रखे जाएंगे, तभी छात्राओं में देशभक्ति की भावना पैदा होगी। उन्होंने कहा कि जेएनयू में अफजल गुरु के पक्ष में और भारत विरोधी नारेबाजी बताती है कि देश के प्रतिष्ठित संस्थान में देश विरोधी नर्सरी तैयार हो रही है। हैरानी वाली बात यह है कि जिस शख्स पर देशद्रोह का मामला बना है, उसके पक्ष में राहुल गांधी, आनंद शर्मा और वामपंथी खुलकर सामने आ गए हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बलवीर बग्गा, हरिओम भनोट, यशपाल राणा, रमेश भड़ौलिया, रामपाल सैणी, सागर दत्त भारद्वाज, तिलक राज सैणी, सत्य राणा, अनिता, सुमिता, राहुल देव, नितिन परमार, खड़ग सिंह, पंकज सहोड़, देविंद्र गोल्डी, राहुल शर्मा, राजकुमार पठानिया, बलविंद्र गोल्डी, स्वराज टिकड़ा, बौद्ध राज, सुरजीत सैणी, भुपेंद्र बीनेवाल, हरदयाल सिंह, विनय शर्मा, उमंग ठाकुर, अतुल शर्मा, विनय आंगरा, विजय साहनी, विनोद जोशी, राजेश दत्ता, हरि सिंह ठाकुर, रजत रजी, विकास, पारस, रमनीश आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पंकज पर देशद्रोह का मामला हो दर्ज
सत्ती ने कहा कि एफबी पर पाकिस्तान जिदांबाद का नारा पोस्ट करने वाले ऊना के पंकज कुमार के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाए। इसको लेकर आनलाइन समेत दो शिकायतें ऊना पुलिस को दी गई हैं, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने एएसपी मदन लाल से मिलकर 15 दिन के भीतर पंकज के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करती है, तो भाजपा सड़कों पर उतरने से पीछे नहीं हटेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों ने लूट लिया ऊना
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने हरोली में वन माफिया द्वारा वन अधिकारियों पर हमले को शर्मनाक करार दिया। उन्होंने कहा कि हरोली में रेत, वन, शराब और चूरापोस्त माफिया अफसरों पर हावी है। इससे साफ है कि माफिया के लोगों को राजनीतिक संरक्षण हासिल है। उन्होंने अफसरशाही पर भी जमकर तंज कसे। कहा कि ऊना को अफसर लूट रहे हैं। उन्होंने तीन-तीन साल से ऊना में तैनात अधिकारियों का तबादला करने की मांग भी उठाई।

लूट खसोट का अड्डा बना हरोली
रोष प्रदर्शन के दौरान सत्ती ने उद्योगमंत्री मुकेश अग्निहोत्री पर खूब निशाने साधे। उन्होंने कहा कि हरोली लूट खसोट का अड्डा बन चुका है, जहां माफिया को राजनीति संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने कहा कि हरोली में अवैध कारोबार करने वाले खुलेआम घूम रहे हैं। अब भाजपा हरोली की लूट खसोट का पर्दाफाश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed