फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   janda rasam organised in guru ravidas temple santoshgargh una

संतोषगढ़ गुरू रविदास मंदिर में अदा की झंडा रस्म

Sat, 22 Jan 2022 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
janda rasam organised in guru ravidas temple  santoshgargh una
श्री गुरु रविदास मंदिर संतोषगढ़ में झंडा चढ़ाने की रस्म अदा करते हुए। संवाद - फोटो : Una
संतोषगढ़ (ऊना)। नगर के श्री गुरु रविदास मंदिर में आयोजित होने वाले सालाना जोड़ मेले को इस साल कोविड बंदिशों के चलते कुछ समय के लिए स्थगित किया गया है। जोड़ मेले के सालाना दिवस पर कोविड प्रोटोकॉल के तहत रविदास मंदिर में झंडा चढ़ाने की रस्म अदा की गई।
विज्ञापन

मंदिर में इस उपलक्ष्य में शुरू किए गए आदि प्रकाश रत्नाकर का भोग डाला गया। कोविड नियमों के तहत शनिवार को मंदिर परिसर में कमेटी के सदस्यों ने पारंपरिक तरीके से झंडा चढ़ाने की रस्म अदा की गई। हालांकि जोड़े मेले का आयोजन मंदिर कमेटी की ओर से फरवरी माह में गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश पर्व के साथ होगा।
विज्ञापन

गुरु रविदास धार्मिक सभा के प्रधान बलवीर बबलू ने बताया कि शनिवार को मंदिर में आदि प्रकाश रत्नाकर सागर पाठ के भोग रागी जत्था राममूर्ति धनपुर (हरोली) वालों ने डाले। झंडा रस्म की सेवा आर्मी से सेवानिवृत्त सूबेदार सतपाल सिंह व स्वर्गीय शाम लाल परिवार की तरफ से सुबह दस बजे झंडा रस्म अदा की गई। संगत ने गुरु रविदास जी के जयकारों से श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा के सचिव बलराम महें ने बताया कोविड-19 के चलते इस बार जोड़ मेले को स्थगित कर दिया गया है। श्री गुरु रविदास प्रकाशपर्व को लेकर अगले माह बैठक की जाएगी व उसी में अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इस अवसर पर गुरु रविदास धार्मिक सभा के वरिष्ठ उपप्रधान कश्मीरी लाल सिंघा, उप प्रधान अमरजीत सिंघा, कोषाध्यक्ष मंगतराम राणु, पूर्व प्रधान मदन लाल सहजल, मास्टर अमरजीत सहजल, तरसेम लाल सहोता, सुरिंद्र नाथ बस्सी, सुभाष बसरां, रामपाल बस्सी, नरेंद्र सहजल, अजय व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed