फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   jal sakti division begin in thanakala una

थानाकलां में जल शक्ति विभाग के डिवीजन का शुभारंभ

Fri, 03 Dec 2021 11:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
jal sakti division begin in thanakala una
पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर थाना कलां में जल शक्ति विभाग के डिवीजन का शुभारंभ करते हुए।संव? - फोटो : Una
ऊना। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने शुक्रवार को थाना कलां में जल शक्ति विभाग के डिवीजन का शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने 2.22 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले डिवीजन कार्यालय के नए भवन की आधारशिला भी रखी। थानाकलां में अधिशाषी अभियंता का कार्यालय खुलने से 1,08,971 की आबादी को लाभ होगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि पानी की समस्या को दूर करने के लिए विशेष प्रयास हुए हैं। 17 पंचायतों की पेयजल परियोजना से पहले चार लाख लीटर पानी की उपलब्धता थी, वहीं अब तक हुए इसके सुधारीकरण से पानी की उपलब्धता बढ़कर 16 लाख लीटर हो गई है। उन्होंने कहा कि जून 2022 तक अधिकतर परियोजनाओं का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा, जिससे यहां 25 लाख लीटर पानी उपलब्ध होगा। कहा कि समूर में 20 करोड़ रुपये की लागत से चैक डैम बनाया गया है, जिससे 5000 कनाल भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। जल्द ही इस परियोजना का शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त चपलाह नदी पर भी चैक डैम बनकर तैयार है, जिससे किसान के खेतों तक पानी पहुंचाया जाएगा। कहा कि अब डीहर, डोहगी तथा बंगाणा में चैक डैम लगाकर पानी को रोका जाएगा, जिसका शिलान्यास जल्द ही होगा। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल, जिप उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, मंडलाध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल, कैप्टन प्रीतम डढवाल, चरणजीत शर्मा, राजेंद्र मलांगड़, राम सिंह, पंचायत समिति बंगाणा अध्यक्ष देवराज शर्मा, चीफ इंजीनियर डॉ. शाम कुमार शर्मा, अधीक्षण अभियंता अरविंद सूद, अधिशाषी अभियंता नरेश धीमान, एके बंसल, एसडीओ हरभजन सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवा परियोजना के तहत बनेंगे 27 क्लस्टर
कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र के तहत शिवा परियोजना में 27 नए क्लस्टर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। कहा कि एक-एक क्लस्टर पर सरकार दो-दो करोड़ खर्च कर रही है, जिसके तहत बाड़बंदी, गड्ढों की खुदाई और हाइब्रिड फलदार पौधे लगाए जा रहे हैं, जिससे किसानों को लाभ मिलेगा। उन्होंने बरनोह में रेस्टहाउस बनाने की घोषणा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed