फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   jagat ram sharma elected district intuc patron

जगत राम शर्मा बने जिला इंटक के संरक्षक

Mon, 29 Nov 2021 12:24 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
jagat ram sharma elected district  intuc patron
इंटक ऊना जिला की नवगठित कार्यकारिणी। - फोटो : Una
टाहलीवाल (ऊना)। जिला ऊना के बचत भवन में रविवार को जिला इंटक की बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नरेश ठाकुर ने की। राष्ट्रीय इंटक संगठन सचिव जगतराम शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में जिला कार्यकरणी का गठन किया गया।
विज्ञापन

सर्वसम्मति से जगतराम शर्मा को जिला इंटक संरक्षक, दिनेश कुमार और सुनील कुमार को जिला महासचिव, गणपति गौतम और विजय राणा को जिला मीडिया प्रभारी, कृष्ण देव को लीगल एडवाइजर, रामजी दास जस्सल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अभिषेक शर्मा और अश्वनी जोशी को उपाध्यक्ष, सुरजीत सिंह, राजीव कुमार, सतीश कुमार, बिक्रम सिंह को सचिव और पवन कुमार को सह सचिव चुना गया।
विज्ञापन

आदित्य शर्मा को ब्लॉक ऊना, विकास सिंह उर्फ विक्की को ब्लॉक हरोली, कुलदीप कुमार सैनी को ब्लॉक अंब, लाला मस्तराम को ब्लॉक बंगाणा, धर्मपाल सोनू को गगरेट ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नरेश ठाकुर ने पांचों ब्लॉक के अध्यक्षों को 15 दिन के भीतर अपनी ब्लॉक कमेटी गठित कर रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं। इस दौरान जगतराम शर्मा ने जिला और ब्लॉक स्तरीय नवनियुक्त अध्यक्षों को इंटक का कुनबा बढ़ाने के टिप्स दिए और जिला ऊना के उद्योगों में कामगारों को पेश आ रहीं समस्याओं के समाधान के लिए चर्चा की। नरेश ठाकुर ने कहा कि ऊना के मौजूदा श्रम अधिकारी भाजपा नेताओं के दबाव में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण कामगारों का साथ देने की बजाय उद्योग मालिकों के साथ मिलकर उनका शोषण कर रहे हैं। कहा कि यूनियन मजदूर वर्ग के कंधे से कंधा मिलाकर उन्हें उनके हक दिलाने में पूरा सहयोग करेगी। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश इंटक सचिव भानू भारद्वाज, बाबा इंद्र सिंह, पूर्व सैनिक चमन लाल, रितूबाला, राजकुमार भारद्वाज, सौरव भारद्वाज, मोहित कुमार, संतोष कुमार गोल्डी, अनीश कुमार, मंगुराम, गुरमेल सिंह राणा, गोविंद राजपूत और अन्य मौजूद रहे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed