{"_id":"68135e126ee957dcf2058722","slug":"it-is-necessary-to-implement-disaster-management-plans-effectively-mankotiya-una-news-c-93-1-una1002-152754-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा प्रबंधन योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करना जरूरी : मनकोटिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा प्रबंधन योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करना जरूरी : मनकोटिया
विज्ञापन
कहा, प्रत्येक स्वास्थ्य संस्था को प्रतिवर्ष दो से तीन मॉक ड्रिल कर जांचनी चाहिए तैयारी
अस्पताल सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना के तत्वावधान में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में वीरवार को अस्पताल सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन योजना पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसकी अध्यक्षता क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय मनकोटिया ने की। उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि बदलते जलवायु परिदृश्य और बढ़ती प्राकृतिक एवं मानव जनित आपदाओं के दृष्टिगत सभी सरकारी एवं निजी स्वास्थ्य संस्थानों को आपदा प्रबंधन योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करना अत्यंत आवश्यक है। प्रत्येक स्वास्थ्य संस्था को प्रतिवर्ष दो से तीन मॉक ड्रिल आयोजित कर संस्थान की तैयारी, संसाधनों की उपलब्धता और समन्वय की स्थिति का आकलन करना चाहिए।
जलवायु एवं आपदा जोखिम न्यूनीकरण विशेषज्ञ प्रणव सेठी ने रिसोर्स पर्सन के रूप में प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अस्पतालों की आपातकालीन स्थितियों से निपटने की क्षमता को सुदृढ़ करना है। साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि आपात स्थिति में रोगियों, आगंतुकों और स्टाफ की सुरक्षा बनी रहे तथा आवश्यक सेवाओं की निरंतरता प्रभावित न हो। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना के प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण समन्वयक राजन कुमार शर्मा ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी दी।
प्रशिक्षण में जिला ऊना के आयुष विभाग, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना, निजी क्लिनिक, सरकारी अस्पतालों, खंड स्तरीय नागरिक अस्पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से लगभग 55 चिकित्सा अधिकारी, पैरामेडिकल स्टाफ, स्टाफ नर्स व अन्य स्वास्थ्य कर्मी भाग ले रहे हैं। यह कार्यक्रम अस्पतालों की आपदा से निपटने की तत्परता एवं रणनीतिक योजना निर्माण की दिशा में एक अहम पहल है।