फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   It is necessary for women to be educated for empowerment: Meenakshi Thakur

महिलाओं का सशक्तिकरण के लिए पढ़ा-लिखा होना जरूरी : मीनाक्षी ठाकुर

Thu, 11 Apr 2024 01:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 11 Apr 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
It is necessary for women to be educated for empowerment: Meenakshi Thakur
रुद्धा स्कूल बसाल  की छात्रा इंदु ।संवाद
बोलीं- हाथ का हुनर होना जरूरी है, तभी मिलते है अवसर
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन का रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल बसाल में अपराजिता कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता 100 मिलियन स्माइल कार्यक्रम रुद्रा इंटरनेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऊना के बसाल में किया गया। इसमें हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम जिला समन्वयक मीनाक्षी ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि बिना हुनर के कुछ भी नही है। हुनर है तो सब कुछ है। इसलिए हाथ का हुनर होना जरूरी है। हुनर से ही अवसर मिलते हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न निशुल्क कोर्सों के प्रशिक्षण के बारे में भी जानकारी दी और कहा कि महिला का सशक्तिकरण होने के लिए जागरूक और पढ़ा-लिखा होना बहुत जरूरी है। उन्होंने स्कूल के विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वह अपना लक्ष्य तय करके आगे बढ़ें। उन्होंने अपना करियर किस में बनाना है, इस बात पर फोकस करें। वर्तमान में हाथ का हुनर लोग भूल चुके हैं। पहले हाथ के अंदर से ही निर्मित मिट्टी के बर्तन सहित अन्य वस्तुएं परंपरागत तरीके से तैयार की हुई गांव और घर में ही मिलती थीं, लेकिन वर्तमान में यह चीजें विलुप्त हो गई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों से कोर्स करें, जिनके कोर्स को मार्केट में अच्छी रैंकिंग मिलती हो और रैंकिंग के हिसाब से ही जॉब मिलती है, तो सबसे पहले जरूरी है कि संबंधित कोर्स के विषय में रैंक के बारे में जरूर जानकारी हासिल कर लें। उसके बाद ही डिग्री प्राप्त करें। वर्तमान में अपराजिता का सही मायने में मतलब है कि किसी काम में हार नहीं मानना है और गर्व से अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की ओर आगे बढ़ाना है। वर्तमान में समाज में महिला और पुरुष का बराबर का दर्जा है और मल्टीनेशनल कंपनियों में भी महिलाओं को जॉब से लेकर पदोन्नति में प्राथमिकताएं दी जा रही हैं, लेकिन राजनीतिक क्षेत्र में महिला आगे नहीं हैं, चाहे जिला ऊना की बात करें या प्रदेश की, कहीं पर भी महिलाएं राजनीति के क्षेत्र में आगे नहीं हैं, जबकि समाज के हर तबके में महिलाओं का बराबर की हिस्सेदारी समाज में होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में बलदेव कृष्ण शर्मा अध्यक्ष रूद्रा इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बसाल, विपिन शर्मा उपप्रधानाचार्य, अक्षय मनकोटिया, वंदना शर्मा, अमित कुमार, सुरेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, रितु शर्मा, रितिका रविंदर समेत अन्य स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे।
बाक्स
पलक कहना है कि अपराजिता कार्यक्रम में कैरियर टिप्स के बारे में जानकारी प्राप्त हुई। लक्ष्य तय करके आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।
बाक्स
तनवी का कहना है कि महिला सशक्तिकरण के लिए अमर उजाला की ओर से चलाई गई मुहिम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम में समाज में भी लोगों को जागरूक करने का प्रण लिया।
बाक्स
चांदनी का कहना है कि अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता कार्यक्रम से खुले मंच से बातचीत करने और संवाद करने का अवसर मिला है। इससे मनोबल बढ़ा है।
बाक्स
इंदु का कहना है कि वाल्यकाल से बच्चों को इस तरह से कार्यक्रमों का आयोजन होने से हौंसला बढ़ता है और अमर उजाला मंच प्रदान कर रहा है, जो कि एक सराहनीय कदम है।
बाक्स
साहिल का कहना है कि अपराजिता कार्यक्रम से समाज में बदलते परिवेश का परिदृश्य सामने आया है। महिला सशक्त होगी तो परिवार भी सशक्त होगा, जिससे महिलाओं काे आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे।
बाक्स
विनायक का कहना है कि युवा पीढ़ी को महिला सशक्तिकरण की मुहिम को सार्थक करने के लिए अमर उजाला के कार्यक्रम से आत्मबल बढ़ा है, जिससे उन्होंने लोगों को इस कार्यक्रम से जागरूक करने का प्रण लिया है।
बाक्स
वेदांत का कहना है कि अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम से कैरियर टिप्स मिले हैं। युवा किसी क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त करके नौकरी प्राप्त कर सकता है।

बाक्स
स्कूल उपप्रधानाचार्य विपिन शर्मा ने अमर उजाला फाउंडेशन का अपराजिता कार्यक्रम के आयोजन करवाने पर आभार जताया है और कहा कि अमर उजाला की मुहिम से समाज में एक नया बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों को भी बहुत कुछ कार्यक्रम से सीखने को मिला है। अमर उजाला के प्रयास सराहनीय हैं।

रुद्धा स्कूल बसाल  की छात्रा इंदु ।संवाद

रुद्धा स्कूल बसाल  की छात्रा इंदु ।संवाद

रुद्धा स्कूल बसाल  की छात्रा इंदु ।संवाद

रुद्धा स्कूल बसाल  की छात्रा इंदु ।संवाद

रुद्धा स्कूल बसाल  की छात्रा इंदु ।संवाद

रुद्धा स्कूल बसाल  की छात्रा इंदु ।संवाद

रुद्धा स्कूल बसाल  की छात्रा इंदु ।संवाद

रुद्धा स्कूल बसाल  की छात्रा इंदु ।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed