फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   It is important for women to be self-reliant for the progress of the country: Srivastava

देश की उन्नति में महिलाओं का आत्मनिर्भर होना जरूरी : श्रीवास्तव

Sat, 01 Mar 2025 04:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 04:56 PM IST
विज्ञापन
It is important for women to be self-reliant for the progress of the country: Srivastava
उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय हमीरपुर के माध्यम से कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) रामपुर में क्षेत्रीय प्रबंधक आंचल कार्यालय शिमला मनोज कुमार की अध्यक्षता में कृषि प्रसार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृषि प्रसार कार्यक्रम में ऊना जिले के 60 स्वयं सहायता समूहों ने भाग लिया और महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की। मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि इस एग्री एक्सपो का मुख्य उद्देश्य किसानों और ग्रामीण महिलाओं तक पहुंच सुनिश्चित करके बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान करना है। एग्री एक्सपो के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को समूहों के गठन, वित्तीय सहायता और रोजगार की शुरुआत करने को लेकर जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की उन्नति में महिलाओं का आत्मनिर्भर होना बेहद जरूरी है। यदि प्रत्येक घर की महिला आर्थिक रूप से सशक्त होंगी तो उसका घर संचालन के साथ-साथ देश तरक्की में भी योगदान बढ़ेगा।

क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार श्रीवास्तव ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की सिविल शुल्क सहित अन्य समस्याओं को सुना और उच्च अधिकारियों के समक्ष बात रखने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयं सहायता समूहों को प्रशस्ति पत्र और एक पौधा देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed