फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   It is beyond comprehension to conduct trial on the same family again and again in Kutlahar: Desraj Gautam

कुटलैहड़ में बार-बार एक ही परिवार पर ट्रायल करना समझ से परे : देसराज गौतम

Sun, 21 Apr 2024 01:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 21 Apr 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
It is beyond comprehension to conduct trial on the same family again and again in Kutlahar: Desraj Gautam
कुटलैहड़ कांग्रेस नेता देसराज गौतम।संवाद
बोले- कांग्रेस हाईकमान को करवाया अवगत, टिकट पर हर बार आश्वासन ही मिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा/लठियानी। प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सचिव देसराज गौतम ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में मुझे 2003 में युवा कांग्रेस के नाते टिकट देने के लिए कहा, लेकिन बाद में टिकट किसी और को दिया। उसके बाद हर बार यानी 2007, 2012, 2017, 2022 में हमें केवल आश्वासन ही मिला।
उन्होंने कहा कि 24 वर्षों से लगातार पार्टी की सेवा में समर्पित हूं और कुटलैहड़ में कांग्रेस की मजबूती के लिए काम किया है, लेकिन कांग्रेस हाईकमान बार-बार एक ही परिवार पर ट्रायल करके कुटलैहड़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मनोबल को तोड़ रही है। कुटलैहड़ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं उत्तरी भारत के पूर्व खादी ग्रामोद्योग के चेयरमैन देसराज गौतम ने बंगाणा में मीडिया के समक्ष यह बात कही। गौतम ने कहा कि जब एक परिवार को जनता नकार दे, तो बार-बार उस परिवार पर ट्रायल हाईकमान को नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

गौतम ने कहा कि मुझे भी कुटलैहड़ कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया और मैने हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे स्व. राजा वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से कुटलैहड़ विस क्षेत्र में दर्जनों कार्य करवाए। कांग्रेस पार्टी की सेवा करते 24 वर्ष हो गए हैं और कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही हैं। अब कुटलैहड़ में कांग्रेस कार्यकर्ता, जो पार्टी के सिपाही हैं, उनके कहने पर ही हमने दिल्ली में पार्टी हाईकमान से मुलाकात कर कुटलैहड़ के उपचुनाव में टिकाऊ और जिताऊ उम्मीदवार देने की वकालत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारी बात पर गौर न हुआ तो समर्थकों के साथ बैठकर लेंगे उचित फैसला
गौतम ने कहा कि टिकट मांगना हर कार्यकर्ता का हक है और हो सकता है कि हमारे से बेहतर कुटलैहड़ में और कई नेता हों, लेकिन कुटलैहड़ के उपचुनाव में टिकट उसे ही मिलना चाहिए, जो जीतने की क्षमता रखता हो और जिस पर कोई एलिकेशन न हो। गौतम ने कहा कि समूर रैली में मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री ने कैसे कुटलैहड़ के टिकट पर नाम लिया है, यह हम नहीं जानते है, लेकिन अगर सर्वे की बात की जाए, तो कुटलैहड़ में 85000 वोटर हैं और केवल एक हजार मतदाताओं के कहने या पूछने पर सर्वे में हो सकता है। गौतम ने कहा कि हमने हाईकमान को सारी बातों से अवगत करवा दिया है। बाकी अगर हमारी बात पर हाईकमान ने गौर नहीं किया तो आगे क्या करना है, इस पर समर्थकों के साथ बैठकर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed