{"_id":"604f65f78ebc3e8d3155e5f7","slug":"intuc-perotest-in-tahliwal-against-price-hike-una-news-sml3642947177","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाहलीवाल में इंटक यूनियन ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाहलीवाल में इंटक यूनियन ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
टाहलीवाल में इंटक यूनियन महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में नारेबाजी करते हुए।
- फोटो : Una
टाहलीवाल (ऊना)। औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल में इंटक यूनियन ने महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान यूनियन सदस्यों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
इस मौके पर राष्ट्रीय इंटक संगठन सचिव जगतराम शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर मजदूरों की कमर तोड़ दी है। चुनाव के समय नेताओं द्वारा लुभावने वायदे करके वोट लेकर बाद में मजदूर वर्ग को अनदेखा किया जा रहा है। मोदी सरकार ने नए श्रम कानून पूंजीपतियों को खुश करने के ही लिए बनाए हैं। इसका पूरे देश के मजदूर संगठन विरोध कर रहे हैं। बदले श्रम कानूनों के अनुसार हायर एंड फायर की नीति उद्योगपतियों द्वारा अपनाई जाएगी। ऐसी स्थिति में मजदूरों की आवाज सुनने वाला श्रम विभाग भी गूंगा हो जाएगा।
इस मौके पर जिला इंटक महासचिव नरेश ठाकुर ने कहा कि ऐसे श्रम कार्यालयों पर ताले लगा देने चाहिए, जहां हर बार कामगार को तारीख पर तारीख देकर शांत कर दिया जाता है और न्याय नहीं मिलता। श्रम अधिकारी पूंजीपतियों के साथ मिलकर कामगारों की भावना को ठेस पहुंचा रहे हैं। इस मौके पर हरोली ब्लॉक इंटक यूनियन के प्रधान अनीश कुमार, महासचिव गोविंद ठाकुर, कोषाध्यक्ष विजय राणा, महासचिव जीके गौतम, मैसर्स बैकटर फूड स्पेशिलिटीज वर्कर यूनियन के चेयरमैन बलवीर चंद, प्रधान चमन, गुरमेल राणा, रामकुमार, ओंकार, गुरमेल चौधरी आदि मौजूद रहे।