फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   INTUC flag hoisted on Labor Day

Una News: मजदूर दिवस पर फहराया इंटक का झंडा

Thu, 01 May 2025 05:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 05:14 PM IST
विज्ञापन
INTUC flag hoisted on Labor Day
टाहलीवाल (ऊना)। मजदूर दिवस पर वीरवार को मिडास केयर वर्कर यूनियन बाथू ने उद्योग के मुख्य द्वार पर कार्यक्रम आयोजित किया। यूनियन प्रधान खुशहाल सिंह ने इंटक का झंडा फहराया और सभी साथियों को मजदूर दिवस की शुभकामनाएं दीं। यूनियन के प्रधान खुशहाल सिंह ने मजदूरों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। बताया कि मौजूदा समय में कामगारों को कई नई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ उद्योग प्रबंधक मजदूरों को बेवजह प्रताड़ित कर रहे हैं और उन्हें मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने सरकार की ओर से नियुक्त श्रम अधिकारी की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। मजदूरों की समस्याओं को अनदेखा कर रहे हैं। इस मौके पर यूनियन महासचिव विजय कुमार और अन्य प्रमुख सदस्य परमजीत कुमार, मक्खन सिंह, विनोद कुमार, राजकुमार, सुभाष सैनी, दविंदर सिंह, हरजीत उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed