फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Interviews for the post of 100 security guards and 50 supervisors to be held on 17,18 June in Una

सुरक्षा गार्ड के 100 और सुपरवाइजर के 50 पदों पर होगी भर्ती

Wed, 15 Jun 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Interviews for the post of 100 security guards and 50 supervisors to be held on 17,18 June in Una
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। रोजगार की राह ताक रहे बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। मैसर्ज एनसैक सिक्योरिटी सर्विसेज बद्दी जिला सोलन ने सुरक्षा गार्ड के 100 तथा सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 50 पद अधिसूचित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 17 व 18 जून को जिला रोजगार कार्यालय ऊना में साक्षात्कार दे सकते हैं।
जानकारी के अनुसार सुरक्षा गार्ड व सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पद बद्दी व परवाणू के लिए भरे जाएंगे। सुरक्षा गार्ड के पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास जबकि सुरक्षा सुपरवाइजर पदों के लिए 12वीं पास, आयु सीमा 18 से 39 वर्ष निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

सुरक्षा गार्ड पद के लिए 16,500 रुपये प्रतिमाह और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के लिए 18,500 रुपये प्रतिमाह रुपये वेतन दिया जाएगा। चयनित अभ्यर्थी को 1,000 रुपये बतौर सिक्योरिटी जमा करवानी होगी जोकि 15 दिनों के उपरांत वापिस कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इच्छुक अभ्यर्थी 17 व 18 जून को प्रात: 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय में आयोजित होने वाले साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि साक्षात्कार में आने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed