{"_id":"60f85f4d8ebc3e79a43b148d","slug":"instructions-to-prepare-isolation-ward-in-una-in-five-days-una-news-sml377685550","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना में पांच दिन में आइसोलेशन वार्ड तैयार करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना में पांच दिन में आइसोलेशन वार्ड तैयार करने के निर्देश
विज्ञापन
Instructions to prepare isolation ward in Una in five days
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एऊना। जिले में 15 साल से कम उम्र के बच्चे कोरोना संक्रमण की चपेट में आ रहे है। 20 दिनों में जिला में नौ बच्चे कोरोना से संक्रमित आ चुके हैं। संक्रमित आए नौ बच्चों की उम्र 15 साल से कम है। बच्चों में संक्रमण के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। कोरोना संक्रमित बच्चों के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में 15 दिन में आइसोलेशन वार्ड तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला में जुलाई के बीते 20 दिन में नौ बच्चों में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। कोरोना संक्रमण का शिकार हुए नौ बच्चों की उम्र 15 साल से कम है। बच्चों में संक्रमण के मामले बढ़ते देख स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने को लेकर की जा रही तैयारी तेज कर दी है। जिला के क्षेत्रीय अस्पताल में कोरोना संक्रमित बच्चों के लिए 30 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया जा रहा है। अब प्रशासन ने इस काम को 15 दिन के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
इसके अलावा विशेष आइसोलेशन वार्ड में तैनात होने वाले स्टाफ को भी जल्द ही प्रशिक्षण देने की तैयारी की जा रही है। इस काम को भी 15 दिन के भीतर ही पूरा करने का लक्ष्य का रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से लापरवाही न बरतने की अपील भी की है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कोरोना के केवल मामले कम हुए हैं खतरा अभी टला नहीं है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमन शर्मा ने बताया कि बच्चों में संक्रमण के मामले आना शुरू हो गए हैं। क्षेत्रीय अस्पताल में बनने वाले आइसोलेशन वार्ड को 15 दिन के भीतर हाई फ्लो ऑक्सीजन से तैयार कर दिया जाएगा। तीसरी को लहर को स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन
इस दिन सामने आए मामले
जिले में जुलाई माह में दो जुलाई को 15 साल का बच्चा, दस जुलाई को 11 वर्ष का बच्चा, 11 जुलाई को 15 वर्ष बच्चा, 13 जुलाई को 12 वर्ष का बच्चा, 14 जुलाई को 12 वर्ष का बच्चा, 19 जुलाई को छह और तीन वर्ष के बच्चों के दो मामले, 20 जुलाई को एक और 11 साल का बच्चा संक्रमित हुआ है। एक से 20 जुलाई तक जिले में कोरोना के नौ मामले सामने आ चुके हैं।