फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Instructions to expedite land selection for new bus stand in Bangana

Una News: बंगाणा में नए बस अड्डे के लिए भूमि चयन शीघ्र करने के निर्देश

Sat, 14 Sep 2024 03:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 14 Sep 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Instructions to expedite land selection for new bus stand in Bangana
ऊना। कुटलैहड़ विधानसभा के विधायक विवेक शर्मा ने अपने विधानसभा क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए शुक्रवार को उपायुक्त ऊना जतिन लाल और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ ऊना में बैठक की। विधायक ने क्षेत्र की प्राथमिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आगामी विकास योजनाओं को तीव्रता से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ के समग्र विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इन योजनाओं का शीघ्र क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक ने बंगाणा में नए बस अड्डे के निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि के शीघ्र चयन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से स्थानीय लोगों की परिवहन सुविधाएं बेहतर होंगी और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित होगा। विवेक शर्मा ने पिपलू गांव में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय पिपलू मेला के लिए उचित स्थल चयन पर विशेष ध्यान देने को कहा, ताकि मेले के दौरान आयोजित होने वाली सभी गतिविधियों के लिए उपयुक्त और सुव्यवस्थित स्थान उपलब्ध हो सके। उन्होंने इस आयोजन को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए। विधायक ने बंगाणा में सब-जज कोर्ट के निर्माण हेतु भूमि चयन प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि न्यायिक सेवाएं आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंच सकें। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र में बिजली की कम वोल्टेज की समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों से चर्चा की और ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने तथा नए ट्रांसफार्मर लगाकर समस्या का समाधान शीघ्र करने को कहा।
विज्ञापन

इस अवसर पर उपायुक्त जतिन लाल ने विकास योजनाओं की त्वरित प्रगति के प्रति प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों के लिए भूमि चयन और अन्य औपचारिकताओं को तीव्रता से पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि विकास कार्यों की गति को और तेज किया जा सके। बैठक में एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, डीएफओ सुशील कुमार, और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed