फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Instructions for setting up an additional grading machine in two, takarla in Kangar

कांगड़ में दो, टकारला में एक अतिरिक्त ग्रेडिंग मशीन लगाने के निर्देश

Fri, 07 May 2021 05:01 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 05:01 PM IST
विज्ञापन
Instructions for setting up an additional grading machine in two, takarla in Kangar
ऊना। सूबे में अब तक किसानों से 24338 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। यह बात कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने शुक्रवार को गेहूं खरीद केंद्र कांगड़ और टकारला का निरीक्षण करने के बाद कही। कंवर ने कहा प्रदेश में 10 स्थानों पर गेहूं की खरीद की जा रही है, ताकि किसानों को फसल बेचने के लिए बाहरी राज्यों में जाना पड़े। उन्होंने कहा कि जिले में एफसीआई के माध्यम से कांगड़ और टकारला में किसानों से गेहूं खरीदी जा रही है और इन दोनों केंद्र पर अब तक 5043 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान वीरेंद्र कंवर और सतपाल सिंह सत्ती ने केंद्रों पर खरीद प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली और अधिकारियों को ग्रेडिंग मशीनें बढ़ाकर खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। कंवर ने इसके लिए कृषि विभाग को कांगड़ में दो अतिरिक्त ग्रेडिंग मशीन और टकारला में भी एक अतिरिक्त मशीन लगाने के निर्देश दिए, ताकि खरीद प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कांगड़ और टकारला में खराब मौसम के दौरान किसानों को दिक्कत आती है, इसलिए यहां पर शेड लगाया जाएगा। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को शेड का निर्माण जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए। कहा कि किसानों की सुविधा के लिए शौचालयों का भी निर्माण किया जाएगा। कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि जिले में एक बड़ी अनाज मंडी बनाई जाएगी। इसका जल्द ही शिलान्यास होगा और निर्माण कार्य भी शुरू करवाया जाएगा। चिंतपूर्णी के विधायक बलबीर सिंह, गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर, एपीएमसी के चेयरमैन बलबीर सिंह बग्गा, उपनिदेशक कृषि विभाग डॉ. अतुल डोगरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed