फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Information sought regarding HPV vaccination and nodal officers appointed in schools.

Una News: एचपीवी टीकाकरण, स्कूलों में नियुक्त नोडल अधिकारियों की मांगी जानकारी

Sat, 18 Jul 2026 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 18 Jul 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Information sought regarding HPV vaccination and nodal officers appointed in schools.
ऊना। जिला ऊना में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों को नियुक्त किए गए नोडल अधिकारियों की जानकारी शीघ्र उपलब्ध करवाने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना की ओर से स्कूलों को एक पत्र जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि पहले जारी निर्देशों के तहत प्रत्येक स्कूल में एक महिला नोडल अधिकारी अथवा उपयुक्त शिक्षक की नियुक्ति की जानी है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी पात्र छात्राओं का नियमित फॉलोअप, टीकाकरण की स्थिति का रिकॉर्ड, टीकाकरण से वंचित छात्राओं की निगरानी, पूर्व परामर्श तथा अभिभावकों की सहमति प्राप्त करने में स्वास्थ्य विभाग की टीम का सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब सभी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे नियुक्त नोडल अधिकारी का विवरण और अपने विद्यालय में टीकाकरण से वंचित छात्राओं की संख्या निर्धारित गूगल शीट के माध्यम से जल्द से जल्द उपलब्ध करवाएं ताकि यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना को आगामी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी जा सके। ध्यान रहे कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से एचपीवी टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य केंद्रों में अभियान चलाया गया था। वहां लोगों का ज्यादा रुझान नहीं देखा गया।
अभियान की शत प्रतिशत सफलता के लिए अब स्कूलों में छात्राओं और उनके अभिभावकों को जागरूक कर टीकाकरण किया जाएगा। हालांकि टीकाकरण अनिवार्य नहीं बल्कि स्वैच्छिक रहेगा। स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग की ओर से इस दिशा में गतिविधियां शुरू कर दी गई हैं।

उपनिदेशक जिला उच्च शिक्षा विभाग अनिल कुमार तक्खी ने बताया कि सरकारी और निजी स्कूलों के लिए अलग-अलग गूगल शीट लिंक भी जारी किए हैं तथा सभी संस्थानों से समयबद्ध तरीके से जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed