फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Information given about illegal use of internet

Una News: इंटरनेट के गैर कानूनी प्रयोग की दी जानकारी

Sat, 18 Jan 2025 04:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 04:55 PM IST
विज्ञापन
Information given about illegal use of internet
ऊना। कानूनी जागरूकता अभियान के अंतर्गत कोटला कलां स्कूल में डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी ऊना की ओर से बच्चों को जागरूक किया गया। जिला न्यायालय ऊना से मीनाक्षी राणा, रमेश सारथी अधिवक्ता, प्रवीण चौधरी अधिवक्ता ने कानूनी अधिकारों, मौलिक कर्तव्य, नशे के दुष्प्रभाव, मोबाइल के अत्यधिक प्रयोग, इंटरनेट के गैर कानूनी प्रयोग के विषय में जानकारियां प्रदान कीं। उन्होंने बच्चों से सीधा संवाद किया। इससे बच्चों को कानून से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुईं। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र कौशल की ओर से आए हुए अधिवक्ताओं का धन्यवाद किया गया। उन्होंने बताया कि इस तरह के अभियानों से बच्चों में विशेष जागरूकता उत्पन्न होती है तथा समाज के लिए हम अच्छे नागरिक उत्पन्न कर सकते हैं। इस तरह के जागरूकता अभियानों से समाज तथा राष्ट्र का भला होगा। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक विक्रम सैनी, सरिता शर्मा, राजेश राजन, रजनी जोशी, अलका, रजनी, मधु शर्मा, मोरमा, करमजीत मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed