{"_id":"68fcbd070f848530020f29f8","slug":"information-about-the-objectives-and-importance-of-nss-una-news-c-93-1-una1002-169810-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: एनएसएस के उद्देश्यों और महत्व के बारे में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: एनएसएस के उद्देश्यों और महत्व के बारे में दी जानकारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नंगल जरियालां में शनिवार को सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना आवासीय शिविर का शुभारंभ किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण व मां सरस्वती वंदना से की गई। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुशील जरियाल ने आगामी दिनों में कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा की।
इसके बाद मुख्यातिथि ने शिविर में भाग ले रहे स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं को एनएसएस के उद्देश्यों और इसके महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एनएसएस सिर्फ विद्यार्थी जीवन तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसे जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाकर समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। मुख्यातिथि ने श्रमदान करने वाले विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के लिए 1100 रुपये की राशि जलपान के लिए भेंट की। बौधिक सत्र के मुख्यातिथि एचजीटीयू ऊना के कार्यकारी अध्यक्ष धीरज दत्त शर्मा रहे। उन्होंने बताया कि एनएसएस से व्यक्तित्व और चरित्र का सकारात्मक विकास होता है जिसका लाभ आगामी वर्षों में मिलता है। शिविर के दौरान एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुशील जरियाल, अशोक राणा संदीप लट्ठ, राजीव ठाकुर, धीरज दत्त शर्मा, संजय कुमार, सतनाम परमार नाथू राम ठाकुर, देवेंद्र कुमार, सतीश कुमार, सुरजीत सिंह, प्रेम लता, अनूप कुमार आदि उपस्थित रहे।