फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Industry Minister Harshvardhan Chauhan will collect feedback from booth level officials.

Una News: उद्योग मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान बूथ स्तर के पदाधिकारियों से जुटाएंगे फीडबैक

Thu, 11 Apr 2024 01:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 11 Apr 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Industry Minister Harshvardhan Chauhan will collect feedback from booth level officials.
गगरेट में उपचुनाव को लेकर स्थानीय प्रत्याशी की मांग करते पदा​धिकारी। संवाद
उपचुनाव के लिए टिकट के एलान से पहले टटोलेंगे नब्ज
विज्ञापन

टिकट के दावेदारों ने भी बैठक कर स्थानीय नेता को टिकट देने की रखी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट(ऊना)। विधानसभा उपचुनाव में उतर रही कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र गगरेट में टिकट आवंटन से पहले विरोध के हर स्वर को दबाने के लिए सभी तरीके आजमा रही है। जीत की क्षमता रखने वाले प्रत्याशी को मैदान में उतारने के साथ संगठन में भी एकजुटता रखने के उद्देश्य से अब विधानसभा उपचुनाव के लिए तैनात किए गए प्रभारी उद्योग मंत्री हर्षवर्द्धन सिंह चौहान 11 अप्रैल को बूथ स्तर के पदाधिकारियों से साथ बैठक कर उपचुनाव के लिए फीडबैक जुटाएंगे। उनके साथ बैठक में सह प्रभारी तैनात किए गए इंदौरा के विधायक मलिंदर राजन व चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू भी उपस्थित रहेंगे।
बुधवार को भी गगरेट के एक निजी होटल में हुई बैठक में टिकट के दावेदारों ने किसी स्थानीय नेता को टिकट देने की मांग रखी। गगरेट के लगभग सात टिकटार्थियों ने एकजुटता का संदेश देते हुए कहा कि पार्टी हाई कमान किसी स्थानीय नेता को पार्टी का उम्मीदवार घोषित करे। जिससे कांग्रेस की जीत दर्ज हो सके। इस बैठक में कांग्रेस नेता राजेश राजू, रमन जसवाल, बृजेश, राम लुभाया, सरोज शर्मा, अजय ठाकुर, मधुसूदन जसवाल, कुलदीप दीपा, यशपाल राणा आदि सहित अन्य कांग्रेस नेता भी उपस्थित थे | सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने किसी भी स्थानीय नेता को टिकट देने की मांग की।
विज्ञापन

बाक्स

विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस छह की छह सीटों पर जीत दर्ज करना चाहती है। यही वजह है कि सरकार के साथ-साथ पार्टी ने भी अपने स्तर पर सर्वे करवाया है। सर्वे में सबसे ऊपर आने वाले पर ही दांव खेल कर पार्टी खुद को मजबूत स्थिति में दिखाना चाहती है। हालात यह हैं कि एक तरफ सर्वेक्षण है तो दूसरी तरफ दूसरी पंक्ति के नेता भी टिकट पाने के लिए जुगत भिड़ा रहे हैं। यही वजह है कि टिकट पाने के इच्छुक कुछ संभावित प्रत्याशी एक बैनर तले एकत्रित होकर अब यह मांग करने लगे हैं कि पार्टी हाईकमान उनमें से किसी एक को प्रत्याशी बनाए। इस स्थिति से निपटने के लिए पार्टी हाईकमान असहज स्थितियां पैदा होने से पहले ही ऐसा फार्मूला ढूंढना चाहती है। जिससे सांप भी मर जाए और लाठी भी न टूटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
इससे पहले ज्वालाजी के विधायक संजय रत्न व चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू भी ब्लॉक कांग्रेस के साथ बैठक कर कार्यकर्ताओं की फीडबैक लेकर इसे पार्टी हाईकमान से अवगत करवा चुके हैं। अब उद्योग मंत्री हर्षवर्द्धन सिंह चौहान यहां बूथ स्तर के पदाधिकारियों की बैठक में भाग लेने आ रहे हैं। जाहिर है कि तेरह अप्रैल को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से पहले होने जा रही यह बैठक अहम मानी जा रही है।

बाक्स
ब्लाॅक कांग्रेस के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कंवर के अनुसार वीरवार सुबह साढ़े दस बजे बैठक आरंभ होगी। इस बैठक के लिए ब्लाॅक कांग्रेस पदाधिकारियों, बूथ प्रधानों, विलेज कांग्रेस कमेटियों के साथ-साथ पंचायत प्रतिनिधियों को भी बैठक में शामिल होने का निमंत्रण है, ताकि स्थानीय लोगों की राय के साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी का चयन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed