फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Industrial area will soon be established in Kutlahar for employment: Vivek Sharma

रोजगार के लिए कुटलैहड़ में जल्द स्थापित होगा ओद्यौगिक क्षेत्र : विवेक शर्मा

Fri, 13 Sep 2024 01:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 13 Sep 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Industrial area will soon be established in Kutlahar for employment: Vivek Sharma
कुटलैहड़ में प्रैसवार्ता के दौरान विधायक विवेक शर्मा। संवाद
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने विधायक बनने के बाद 100 दिन के कार्यकाल का लेखजोखा प्रस्तुत किया। बंगाणा प्रेस रूम में पत्रकारों से बात करते हुए विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि हमने चुनावों में कुटलैहड़ के युवाओं को रोजगार देने की बात की थी, इसलिए मोमन्यार के जोगी पंगा में 300 कनाल सरकारी भूमि का निरीक्षण कर औद्योगिक क्षेत्र के लिए चयनित की है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू की ओर से मानसून सत्र में कुटलैहड़ में औद्योगिक क्षेत्र लगाने की स्वीकृति दे दी गई है।
विज्ञापन


विवेक शर्मा ने कहा कि मैंने 100 दिनों के विधायक कार्यकाल में राज्य के मुख्यमंत्री का कुटलैहड़ प्रवास करवा कर कुटलैहड़ अघलोर में 17 करोड़ का ऊर्जा पावर प्रोजेक्ट का हमने शिलान्यास करवाया। दो और पावर प्रोजेक्ट एक लमलेहड़ी और एक अन्य लगाने की स्वीकृति प्रदान करवाई। विवेक शर्मा ने कहा कि 100 दिनों के कार्यकाल में हमने कुटलैहड़ सड़क शिक्षा स्वास्थ्य के सुधार के लिए धरातल पर काम किया है। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि गोविंद सागर झील में जल क्रीड़ाओं को बढ़ावा देने और क्रूज मोटर बोट चलाने के लिए 12.50 करोड़ की धनराशि खर्च की जा रही है। झील के आसपास सड़क भी चौड़ी होगी। पांच सितारा होटल भी बनेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनके अभी तक के कार्यकाल में 8.32 करोड़ रुपये विकास कार्यों में लगाए, जिसमें विधायक निधि से कुटलैहड़ के विकास में 62.50 लाख रुपये दिए। भ्यांबी से बड़सर तक सड़क के सुधारी करण पर 33 करोड़ रुपये लगाए जाएंगे। पेयजल योजना के लिए 17 करोड़ और सिंचाई पर 46 करोड़ की योजना बनेगी। इसमें बीबीएमबी से स्वीकृति मिल गई है। कुटलैहड़ की 62 पंचायतों में एक दिन में 6200 पौधे लगाकर रिकॉर्ड बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि जो बिकाऊ हों, उन्हें प्रदेश सरकार की आर्थिक स्थिति पर बोलने का कोई हक नहीं। मुख्यमंत्री खुद समझदार हैं। उन्हें सब पता है। इस मौके पर उपमंडलाधिकारी नागरिक बंगाणा सोनू गोयल, डॉ. राजेश कुमार जंगा, कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, केवल कृष्ण शर्मा, केसी शर्मा, जगदीश शर्मा के अलावा दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed