{"_id":"6888cceca66e5a414001a3d1","slug":"indira-gandhi-sukh-suraksha-yojana-is-a-safety-shield-for-daughters-una-news-c-93-1-una1002-160762-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: इंदिरा गांधी सुख सुरक्षा योजना बेटियों के लिए बनी सुरक्षा कवच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: इंदिरा गांधी सुख सुरक्षा योजना बेटियों के लिए बनी सुरक्षा कवच
विज्ञापन
आर्थिक सहायता के साथ माता-पिता के लिए बीमा कवर का लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल सरकार की इंदिरा गांधी सुख सुरक्षा योजना बीपीएल परिवारों की बेटियों के लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच है। इस योजना के तहत बीपीएल परिवारों में जन्मी दो बालिकाओं के लिए प्रत्येक के नाम पर 25,000 रुपये की राशि बीमा कंपनी में जमा की जाएगी। साथ ही, माता-पिता को भी प्रति अभिभावक 2 लाख रुपये का जीवन बीमा कवर मिलेगा। बेटियां 18 से 27 वर्ष की आयु के बीच यह राशि अपनी जरूरतों जैसे उच्च शिक्षा, स्वरोजगार या भविष्य की योजनाओं के लिए उपयोग कर सकेंगी। यह पहल बेटी है अनमोल योजना को भी मजबूती देगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की इस दूरदर्शी योजना का उद्देश्य है कि कोई भी बेटी संसाधनों के अभाव में पीछे न रहे। यह केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि बेटियों को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि ऊना जिले के हर पात्र परिवार तक योजना का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता है। हम सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी पात्र बालिका इससे वंचित न रहे। यह योजना बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता का अवसर प्रदान करती है।