फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   incrochment in bus stand

अतिक्रमण की भेंट चढ़ा करोड़ों का बस स्टैंड

Sun, 02 Jan 2022 11:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
incrochment in bus stand
ऊना बस स्टैड़ के अंदर दुकानदारों द्वारा बाहर तक किया गया कब्जा। संवाद - फोटो : Una
ऊना। करोड़ों की लागत से बना आईएसबीटी ऊना में अब लोगों का चलना भी मुश्किल हो गया है। बस अड्डे पर दुकानें के बाहर चलने वाले रास्ते पर हो रहे अतिक्रमण के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि इस मामले पर अड्डा प्रबंधन भी मूकदर्शक बना हुआ है।
विज्ञापन

आईएसबीटी ऊना में रोजाना हजारों यात्रियों का आना जाना होता है। इस दौरान बस स्टैंड परिसर में जमकर अतिक्रमण हो रहा है। इससे आने जाने वाले लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि दुकानदार सुबह से लेकर शाम तक दुकानों के बाहर सामान को बेचने के लिए सजा देते हैं। ऐसे में जब बस स्टैंड पर सुबह व शाम के समय भीड़ ज्यादा होती है उस समय लोगों को एक काउंटर से दूसरे काउंटर तक जाने में परेशानी होती है। लोगों को पूछताछ कार्यालय में पहुंचने के लिए रास्ता भी नहीं मिल पाता है। दूसरी तरफ अतिक्रमण के कारण सोशल डिस्टेंसिग के नियम की पालना भी नहीं हो पाती है। एचआरटीसी आरएम सुरेश धीमान ने बताया कि मामला उनके ध्यान में है लेकिन बस अड्डे का प्रबंधन निजी कंपनी के हाथ में है। इस संबंध में निजी कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed