{"_id":"62c9c9301de88842047d43b9","slug":"in-una-district-people-must-vaccinated-with-corona-vaccine-una-news-sml414730093","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य अभियान - 3 टीकाकरण पूरा न करने लोग आएं आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य अभियान - 3 टीकाकरण पूरा न करने लोग आएं आगे
विज्ञापन
डॉ. मंजू बहल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना। संवाद
- फोटो : Una
ऊना। जिले में कोरोना के मामले बढ़ने पर चिकित्सकों ने लोगों से कोरोना वैक्सीन लगवाने का आग्रह किया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी बूस्टर डोज को लेकर जागरूकता अभियान छेड़ रखा है।
चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों और चिकित्सकों ने लोगों को सलाह दी है कि वह भीड़ वाली जगहों से जाने से बचें तथा मास्क लगाकर रखें। संवाददाता ने इस मुद्दे पर विशेषज्ञों से बात की। पेश है रिपोर्ट:-
लापरवाही पड़ सकती है भारी
जिले में कोरोना के रोजाना करीब चार मामले आ रहे हैं। ऐसे में परिवार के किसी भी सदस्य का टीकाकरण पूरा न करना पूरे परिवार के लिए भारी पड़ सकता है। लोगों को सभी टीके लगवाने के साथ बूस्टर भी लगवानी चाहिए।
विज्ञापन
डॉ. मंजू बहल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी।
क्षेत्रीय अस्पताल में रोजाना लगती है वैक्सीन
जिले में अगर कोई व्यक्ति किसी भी कारण से छूट गया है तो वह क्षेत्रीय अस्पताल में आसानी से वैक्सीन लगवा सकता है। वैक्सीन से किसी भी प्रकार का कोई दुष्प्रभाव शरीर पर नहीं पड़ता है। लोग निश्चिंत होकर सभी डोज लगवाएं। इसमें जो लोग अन्य गंभीर रोगों से ग्रसित हैं वह भी बूस्टर डोज लगवा सकते हैं।
-डॉ. रमन शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना।
वैक्सीनेशन के बाद घटे थे कोरोना के मामले
कोरोना जिस समय अपने चरम पर था उस समय सरकार की तरफ से वैक्सीनेशन शुरू की गई थी। वैक्सीनेशन के बाद कोरोना के मामलों में काफी गिरावट आई थी। अब फिर मामले बढ़ने लगे हैं, ऐसे में सभी लोग वैक्सीनेशन जरूर पूरी करें इसमें सबकी भलाई है।
-डॉ. सुखदीप सिंह सिद्धू, जिला स्वास्थ्य अधिकारी
गांवों में लोगों को किया जा रहा जागरूक
स्वास्थ्य खंड अंब के तहत कोरोना टीकाकरण को लेकर ग्रामीण स्तर पर लोगों को बूस्टर डोज लगवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर टीकाकरण शिविर भी लगाए जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण पूरा किया जा सके।
-डॉ. राजीव गर्ग खंड स्वास्थ्य अधिकारी अंब
थानाकलां और बंगाणा अस्पताल में लगवाएं वैक्सीन
कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गए हैं। ऐसे में उपमंडल बंगाणा के तहत बंगाणा और थानाकलां में स्थित अस्पतालों में रोजाना वैक्सीन लगाई जा रही है। इसमें जिन क्षेत्रों में एकसाथ दस लोग वैक्सीन लगाने के लिए आ सकते हैं वहां शिविर भी लगाए जा रहे हैं।
-डॉ. नरेश कुमार शर्मा, खंड स्वास्थ्य अधिकारी, थानाकलां
कोविड नियमों का करते रहें पालन
कोरोना के मामले कम होने पर अधिकतर लोग कोविड नियमों का पालन नहीं कर रहे। ऐसे में कोरोना फैलने की संभावना अधिक हो जाती है। लोग अपने स्तर पर भी कोरोना से बचाव के लिए बूस्टर डोज लगवाएं और सतर्क रहें।
-डॉ. संजीव धीमान, प्रभारी कोविड अस्पताल, पालकवाह।
गंभीर रोगों से ग्रसित मरीज न टालें वैक्सीनेशन
कोरोना के एक बुरे दौर से हम सब गुजरे हैं। इसमें जो लोग गंभीर रोगों से पीड़ित हैं वह अपनी कोरोना वैक्सीनेशन जरूर करवाएं। ऐसे मरीजों पर कोरोना सबसे अधिक प्रभाव डालता है। सभी लोग सतर्क रहें और कोई भी दिक्कत होने पर अस्पताल जरूर जाएं
-डॉ. राहुल कतना, प्रभारी, सिविल अस्पताल अंब
कोरोना के लक्षण लगने पर तुरंत आएं अस्पताल
कोरोना के लक्षण लगने पर मरीज को तुरंत जांच के लिए अपने नजदीक के अस्पताल में आना चाहिए। समय रहते मरीज का उपचार शुरू हो जाए तो समय रहते उपचार किया जा सकता है। ऐसे में लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति बेहद सतर्क रहें और कोविड नियमों का पालन न छोड़ें।
-डॉ. पीयूष नंदा, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना।
बीमार होने पर बिना सलाह से न लें दवा
बुखार या जुकाम होने पर बहुत से लोग केमिस्ट की दुकान से खुद ही दवाई लेकर खा लेते हैं। ऐसे न कर अस्पताल में चिकित्सक के पास जाएं और सलाह पर कोविड टेस्ट जरूर करवाएं ताकि समय से कोरोना का पता लगने पर उसका सही उपचार शुरू किया जा सके।
-डॉ. अभिषेक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना
सेहत का रखें पूरा ध्यान
कोरोना को खुद से दूर रखने के लिए सेहत की देखभाल बहुत जरूरी है। बरसात के मौसम में संक्रमण फैलने का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में खानपान सही रखना चाहिए। कोरोना के दौरान लोगों को सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्या होती है। इससे बचने के लिए संतुलित भोजन व उचित व्यायाम बहुत जरूरी है।
-डॉ. केआर आर्या, आर्या अस्पताल, मैहतपुर

डॉ. पीयूष नंदा। संवाद- फोटो : Una

ॉ. अभिषेक कुमार। संवाद- फोटो : Una

डॉ. केआर आर्या, आर्या अस्पताल, मैहतपुर। संवाद- फोटो : Una

डॉ. रमन शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना। संवाद- फोटो : Una

डॉ. संजीव धीमान, प्रभारी, कोविड अस्पताल पालकवाह।संवाद- फोटो : Una

डॉ. राहुल कतना, प्रभारी, अंब अस्पताल। संवाद- फोटो : Una

डॉ. नरेश शर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी, थानाकलां। संवाद- फोटो : Una

डॉ. सुखदीप सिंह सिद्धू। संवाद- फोटो : Una

डॉ. राजीव गर्ग, खंड चिकित्सा अधिकारी, अंब। संवाद- फोटो : Una

Coronavirus economic impact concept image- फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.