फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   in una district people can make their himcare card till 31 march 2022

जिले में 31 मार्च तक बनेंगे हिमकेयर कार्ड

Sun, 20 Feb 2022 11:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
in una district people can make their himcare card till 31 march 2022
in una district people can make their himcare card till 31 march 2022
ऊना। हिमकेयर योजना के लिए 31 मार्च तक पंजीकरण करवाया जा सकता है। इस योजना के तहत अस्पताल में दाखिल होने पर पांच लाख रुपये तक निशुल्क इलाज की सुविधा का प्रावधान है। वर्तमान में जिला ऊना में 25 अस्पताल इस योजना के तहत पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

एक जनवरी 2019 को शुरू हुई इस योजना के तहत जिला में लगभग 41 हजार 240 परिवारों का पंजीकरण हो चुका है। हिमकेयर योजना के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल), पंजीकृत रेहड़ी-फड़ी वाले (जोकि आयुष्मान भारत में पंजीकृत नहीं हैं) और मनरेगा के अंतर्गत जिन्होंने पिछले वर्ष 50 दिन या उससे अधिक कार्य किया है एवं 70 वर्ष की आयु से अधिक वरिष्ठ नागरिक से प्रीमियम नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन

लोकमित्र केंद्र में नामांकन करने व निर्धारित दस्तावेजों को अपलोड करने के लिए लाभार्थी से प्रीमियम के अतिरिक्त 50 रुपये का शुल्क निर्धारित हैं। इस संबंध में सीएमओ डॉ मंजू बहल ने बताया कि इस योजना में सभी तरह की आम और गंभीर बीमारियों को शामिल किया गया है। अधिक जानकारी के लिए जिला समन्वयक दीपक से मोबाइल नंबर 98824-87364 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed