फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   in una district people are not follow the covid rule regulation s

सरकारी कार्यालयों में असर, बाजारों में लापरवाही

Fri, 07 Jan 2022 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
in una district people are not follow the  covid rule regulation s
ऊना में बिना मास्क पहने जाते स्कूटी सवार।संवाद - फोटो : Una
ऊना। स्थान : ऊना बाजार रोटरी चौक। समय: दोपहर 1.15। शहर के मुख्य रोटरी चौक पर हल्की बारिश के बीच लोगों का आना जाना जारी है। जिला प्रशासन की तरफ से नाइट कर्फ्यू के अलावा नो मास्क नो सर्विस व्यवस्था सख्ती से लागू करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। बावजूद इसके बाजार में नो मास्क नो सर्विस के नियम की पालना नहीं हो रही है।
विज्ञापन

सरकार व प्रशासन के बार-बार अपील करने के बाद भी लोग मास्क पहनने से परहेज करते नजर आए। रोटरी चौक की तरफ से तीन युवक आईएसबीटी की तरफ जा रहे हैं। इन तीनों युवकों ने मास्क नहीं पहना है। इसके अलावा चौक के कुछ दूरी पर स्थित कपड़े की दुकान में कुछ महिलाएं खरीददारी कर रही हैं। इन महिलाओं ने भी मास्क नहीं पहना हुआ है। प्रशासन की तरफ से जारी निर्देशों के बाद भी बाजार में नो मास्क नो सर्विस की अनदेखी पर कार्रवाई करने के लिए कोई पुलिस जवान भी तैनात नहीं है।
विज्ञापन

समय: 1.45। शहर के शहीद भगत सिंह चौक पर भी लोगों की आवाजाही जारी है। इसी मार्ग से लोग लघु सचिवालय व तहसील कार्यालय के लिए आते-जाते हैं। चौक पर स्थित दुकानों में भी नो मास्क नो सर्विस के नियमों की अवहेलना होती नजर आई। चौक से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालक भी बिना मास्क के बाजार में घूम रहे हैं। इन पर पुलिस व प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय: दोपहर 1.55। लघु सचिवालय में लोग अपने काम के सिलसिले में पहुंच रहे हैं। सचिवालय में विभिागीय स्टाफ या आम लोगों के लिए प्रवेश करने से पहले सैनिटाइज करने की सेेंसर मशीनें लगाई गई है। इन मशीनों से आने जाने वाले लोग हाथों को सैनिटाइज कर रहे हैं। इसके अलावा सचिवालय में बिना मास्क किसी भी व्यक्ति को प्रवेश करने नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed