फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   in una district one died and 18 new cases of corona positive

एक कोरोना संक्रमित की मौत

Sun, 06 Feb 2022 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
in una district one died and 18 new cases of corona positive
in una district one died and 18 new cases of corona positive
ऊना। जिले में रविवार को एक कोरोना संक्रमित की मौत और 18 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ कोरोना के सक्रिय मामलों का आंकड़ा 532 हो गया है। अब तक जिले में 275 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

रविवार को घनारी तहसील के तहत ब्रहमपुर गांव के एक 94 वर्षीय बुजुर्ग की मौत रिपोर्ट हुई है। उक्त बुजुर्ग 31 जनवरी को कोरोना संक्रमित हुआ था। स्वास्थ्य संबंधी कोई दिक्कत न होने के कारण बुजुर्ग होम आइसोलेशन में रहकर अपना उपचार करवा रहा था। पांच फरवरी को बुजुर्ग की अचानक से सेहत खराब होने के कारण उसे टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां दोपहर बाद उसकी मौत हो गई। दूसरी तरफ, रविवार को आरटीपीसीआर रिपोर्ट के तहत 12 नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

इनमें पांच मामले अंब के शिवपुर में स्थित एक उद्योग से सामने आए हैं। इसके अलावा रक्कड़ कालोनी, आर्य नगर और कोटला खुर्द से मामले सामने आए हैं। इसके अलावा रैपिड एंटिजन टेस्ट रिपोर्ट में जिला भर में 120 सैंपल की जांच की गई जिसमें छह मामले सामने आए हैं। इन मामलों में बरनोह ऊना से दो, बोंगटा तहसील देहरा कांगड़ा से एक, गगरेट घनारी से एक, सामनोली देहरा कांगड़ा से एक व मैड़ी अंब से एक मामला सामने आया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रमन शर्मा ने कोरोना से एक मौत और संक्रमण के 18 नए मामले सामने आने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed