फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Illegal well cutting in Dahan of Bangana, 13 mochas recovered

Una News: बंगाणा के डैहन में अवैध खैर कटान, 13 मोछे बरामद

Fri, 07 Mar 2025 12:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 07 Mar 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Illegal well cutting in Dahan of Bangana, 13 mochas recovered
थानाकलां(ऊना)। बंगाणा क्षेत्र के बीहडू की ग्राम पंचायत डैहन में सरकारी भूमि से अवैध रूप से खैर के पेड़ काटने का मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर 13 खैर के मोछे (लकड़ी के टुकड़े) कब्जे में ले लिए हैं। यह अवैध कटान एक ठेकेदार के लिए किया गया था, जिस पर पहले भी कई बार अवैध कटान के मामले दर्ज हो चुके हैं। वन विभाग के डीएफओ ऊना सुशील राणा को इस अवैध कटान की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही उन्होंने तुरंत कार्रवाई के निर्देश जारी किए और मौके पर वन विभाग की एक विशेष टीम भेजी। मौके पर टीम ने जांच की तो पाया कि जंगल से अवैध रूप से खैर के पेड़ काटे गए थे, जिनके 13 मोछे बरामद किए गए। वन विभाग ने इन मोच्छों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह अवैध कटान एक ठेकेदार को देने के लिए किया गया था। यह ठेकेदार पहले भी कई बार अवैध कटान के मामलों में संलिप्त पाया गया है। वन विभाग की टीम अब इस बात की तहकीकात कर रही है कि इस अवैध कटान के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और इसकी योजना कैसे बनाई गई थी। डीएफओ ऊना सुशील राणा ने कहा कि अवैध रूप से पेड़ों की कटाई करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि से अवैध रूप से लकड़ी काटना न केवल कानूनी अपराध है, बल्कि इससे पर्यावरण को भी गंभीर नुकसान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed