फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Illegal paths used for festivals to evade tax in Una

चोर रास्तों से बिना बिल आ रहा सामान

Sun, 08 Nov 2015 05:31 PM IST
एसडी शर्मा, अमर उजाला/ऊना, मैहतपुर
एसडी शर्मा, अमर उजाला/ऊना, मैहतपुर Updated Sun, 08 Nov 2015 05:31 PM IST
विज्ञापन
Illegal paths used for festivals to evade tax in Una

मैहतपुर(ऊना)। त्योहारी सीजन के मद्देनजर जिले में चोर रास्ते खुल गए हैं। बिना बिल लाखों रुपये का सामान ऊना और प्रदेश में पहुंच रहा है जिससे सरकारी खजाने को लाखों रुपये की चपत लग रही है। प्रदेश में टेक्स चोरों पर अंकुश लगाने के लिए चौकसी बढ़ा दी है। भारी मात्रा में सामान बिना बिल सूबे में पहुंचाने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं।

विज्ञापन


दिवाली पर्व के चलते आबकारी एवं कराधान विभाग ने इस साल अक्तूबर महीने में ही 10-15 लाख रुपये तक का जुर्माना विभिन्न कारोबारियों से वसूला है। इस साल अब तक डेढ़ से दो करोड़ से ज्यादा का सामान जब्त किया है। इस पर लाखों रुपये का जुर्माना ठोका गया है। ऊना के मैहतपुर, गगरेट, पंडोगा तथा अजौली नाकों पर विभाग खास चौकसी बरत रहा है।
विज्ञापन


ईटीओ सुखदेव शर्मा की मानें तो त्यौहारी सीजन में पटाखों के साथ रेडिमेड कपड़ों, खिलौनों, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, हार्डवेयर, गिफ्ट आइटम, मावा, ड्राई फ्रूट, मन्यारी, स्टील तथा किराना का सामान भारी मात्रा में बाहरी राज्यों से हिमाचल में आता है। दिल्ली, हरियाणा व पंजाब के कई शहरों से आने वाले ऐसा सामान को अकसर बिना बिल लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईटीओ सुखदेव शर्मा के मुताबिक, सहायक आबकारी एवं कराधान आयुक्त डॉ. राजीव डोगरा के दिशा-निर्देशों पर विभाग चोर रास्तों पर विशेष नजर रखे हुए हैं, टेक्स चोरों पर पूरी तरह से नकेल कसी जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed