फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   If the arrangements at the bus stand are not improved then we will close the main gate: Mahendra

बस अड्डे पर नहीं सुधरी व्यवस्थाएं तो बंद करेंगे मुख्य द्वार : महेंद्र

Fri, 11 Apr 2025 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
If the arrangements at the bus stand are not improved then we will close the main gate: Mahendra
नगर निगम ऊना के आयुक्त एवं अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर को मांग पत्र सौंपते हुए निजी बस
मांगों को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला निजी बस ऑपरेटर वेलफेयर सोसायटी ने वीरवार को आईएसबीटी ऊना में गंदगी व अन्य मांगों को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर को ज्ञापन सौंपा। यूनियन की जिला इकाई के अध्यक्ष महेंद्र मनकोटिया ने बताया कि नवंबर 2019 से आईएसबीटी का संचालन हो रहा है। उस दौरान से ही निजी बस ऑपरेटर नियमित रूप से बस अड्डे के स्टाफ, चालक व परिचालकों के लिए आराम के लिए कमरे की व्यवस्था करने व निजी बस ऑपरेटर कार्यालय के लिए एक निश्चित कमरा उपलब्ध करवाने की मांग उठा रहे हैं। बस अड्डा प्रबंधन इसे लेकर कोई भी कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने अड्डा प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि बस अड्डे में पानी के लिए लगी टंकियों में गंदगी भरी हुई है। इसे प्रबंधन की तरफ से साफ भी नहीं करवाया जा रहा। ऐसे में लोगों के बीमार होने की आशंका भी बढ़ गई है। बस अड्डे पर रोजाना हजारों यात्री पहुंचते हैं। बस अड्डा परिसर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। इस पर प्रबंधन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। निजी बस ऑपरेटर प्रतिदिन अड्डा प्रबंधन को पर्ची शुल्क के नाम पर 30000 रुपये देते हैं। ऐसे में प्रबंधन को चाहिए कि वह बस अड्डे में स्वच्छता की बेहतर व्यवस्था व साफ पीने के पानी लेकर कार्य करे। इसके अलावा निजी बस ऑपरेटर की जो भी मांगे हैं उस पर भी उचित कदम उठाएं ताकि चालकों और परिचालकों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने अड्डा प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 21 अप्रैल तक इन सभी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो मजबूरन बस अड्डे का प्रवेश द्वार बंद करके पर्ची को स्थगित करने के लिए निजी बस ऑपरेटर लामबंद हो जाएंगे। जब सुविधा के नाम पर कुछ नहीं मिल रहा तो शुल्क किस बात का लिया जा रहा है। इस मौके पर निजी बस आपरेटर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश पाराशर सहित निजी बस ऑपरेटर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed