फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Idol installation day celebrated in Baba Balak Nath temple

Una News: बाबा बालक नाथ मंदिर में मूर्ति स्थापना दिवस मनाया

Sun, 01 Jun 2025 06:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 06:53 PM IST
विज्ञापन
Idol installation day celebrated in Baba Balak Nath temple
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बड़ूही (ऊना)। टकारला गांव में स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में रविवार को मूर्ति स्थापना दिवस धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के सेवकों और स्थानीय लोगों ने मिलकर भव्य आयोजन की रूपरेखा बनाई। आयोजन समिति के सदस्य अजय कुमार ने बताया कि हर साल हम बाबा बालक नाथ मंदिर का मूर्ति स्थापना दिवस श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाते हैं। यह दिन हमारे लिए आस्था और एकता का प्रतीक है। मंदिर के पुजारी बाबा बलदेव चंद ने कहा कि हमारी बाबा बालक नाथ में अटूट आस्था है। जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से मंदिर में आकर प्रार्थना करता है, बाबा उसकी हर मनोकामना अवश्य पूरी करते हैं। इस धार्मिक आयोजन में गांव के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। भक्तों ने भजन-कीर्तन में भाग लेकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed