फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   HRTC will run 35 special buses for Madi Fair

Una News: मैड़ी मेले के लिए एचआरटीसी चलाएगा 35 विशेष बसें

Wed, 05 Mar 2025 04:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 04:17 AM IST
विज्ञापन
HRTC will run 35 special buses for Madi Fair
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सीमा पर भी एचआरटीसी की दो-दो बसें लगाई जाएंगी
विज्ञापन

मेले में मालवाहक वाहनों पर सफर करने पर रहेगा प्रतिबंध : एसडीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी मेले के लिए एचआरटीसी की तरफ से 35 विशेष बसें चलाई जाएंगी। इसे लेकर एचआरटीसी प्रबंधन ने तैयारी शुरू कर दी है। दूसरी तरफ ऊना जिले की सीमावर्ती गगरेट और मरवाड़ी सीमा पर भी एचआरटीसी की दो-दो बसें तैनात रहेंगी। मालवाहक वाहनों में आने वाले श्रद्धालुओं को बॉर्डर से मैड़ी तक एचआरटीसी की बसों के माध्यम से लाया जाएगा। इस दौरान मालवाहक वाहनों में आने वाले श्रद्धालुओं की एंट्री पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी। मालवाहक वाहनों को बॉर्डर पर ही रोकने के लिए प्रशासन ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मैड़ी मेले के दौरान प्रदेश के अलावा विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु माथा टेकने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में अधिकतर श्रद्धालु मालवाहक वाहनों के माध्यम से ही आते हैं। मेले के दौरान पूर्व में कई सड़क हादसे भी हो चुके हैं। कई श्रद्धालुओं की जान भी जा चुकी है। इस समस्या को दूर करने के लिए इस बार प्रशासन ने मालवाहक वाहनों की एंट्री को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया है। एचआरटीसी की तरफ से मेले के दौरान 7 मार्च से 17 मार्च तक 35 विशेष बसों का संचालन होगा। इस दौरान कुछ रूट पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से चलाए जाएंगे। एसडीएम अंब सचिन शर्मा ने कहा कि मेले में खुले ट्रकों, ट्रालियों, टेंपो सहित किसी भी मालवाहक वाहनों से आना पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। मेला अवधि के दौरान मालवाहकों में आने वाले यात्रियों को बॉर्डर क्षेत्र पर ही रोका जाएगा और मालवाहन वाहकों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बॉर्डर क्षेत्र से श्रद्धालु केवल एचआरटीसी बसों के माध्यम से ही मेला क्षेत्र में पहुंच सकेंगे।
बाक्स
पहली 100 टैक्सियों को एसडीएम देंगे स्पेशल परमिट
मेला अवधि के दौरान नैहरियां से मैड़ी तक यात्रियों को ले जाने के लिए पहली 100 टैक्सियों को स्पेशल परमिट एसडीएम कार्यालय अंब से जारी किए जाएंगे। यात्रियों की सुविधाओं तथा आवश्यकताओं के अनुसार अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

सड़क किनारे लंगर लगाने की अनुमति नहीं
मेले में सड़क किनारे लंगर लगाने की अनुमति नहीं होगी। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक ऊना मेला अवधि के दौरान खाद्य सामग्री, प्लास्टिक के सामान, खुली बोतलों में पेट्रोल और डीज़ल, गुब्बारे फुलाने वाले सिलिंडर सहित अन्य ज्वलनशील उपकरणों का उपयोग न हो, इसके लिए निरंतर निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed