फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   HRTC ran 15 additional buses, sisters traveled for free

Una News: एचआरटीसी ने चलाईं 15 अतिरिक्त बसें, बहनों ने किया निशुल्क सफर

Tue, 20 Aug 2024 01:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 20 Aug 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
HRTC ran 15 additional buses, sisters traveled for free
ऊना। जिले में रक्षाबंधन पर्व को हर्षोल्लास संग मनाया गया। 15 अतिरिक्त बसें चलाकर निगम ने सवारियों को बेहतरीन सुविधाएं प्रदान कीं। वहीं, रेलवे स्टेशन ऊना में भी सवारियों का काफी हुजुम देखा गया।
विज्ञापन

बहन और भाई के बीच अटूट प्रेम को दर्शाता त्योहार अधिकांश लोगों ने सोमवार को ठीक दोपहर 1:30 बजे भद्रा का साय हटने पर मनाया। छोटी से लेकर बड़ी बहनों ने भैया की कलाई पर धागा बांधकर भगवान से रक्षा की दुआ मांगी। रक्षाबंधन पर्व के खास दिन पर बहनों को भाइयों तक निशुल्क पहुंचाने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम ने जिम्मा निभाया। एचआरटीसी के ऊना डिपो की ओर से लोकल की 110 रूटों पर यहां महिलाओं को निशुल्क यात्रा का लाभ प्रदान किया गया। वहीं, सूर्योदय से लेकर अस्त तक बहनों ने बसों में मुफ्त यात्रा की। घर, दुकान आदि संस्थानों तक बहनों ने पहुंचकर यहां पहले भाई की आरती उतारी और माथे पर टीका लगाकर राखी को कलाई पर सजाया। भद्रा हटने के बाद से सोमवार रात्रि 9:07 बजे तक बहनों ने शुभ मुहूर्त के बीच भाईयों के हाथ पर राखियां बांधी। सुमन, लता देवी, नेहा, मनमीत, कोमल, सुभद्रा आदि बहनों ने बताया कि बसों में निशुल्क सफर कर भाई की कलाई पर राखी बांधी है।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर रेलवे स्टेशन पर भी उमड़ी रही भीड़
रक्षाबंधन पर्व पर ऊना रेलवे स्टेशन में यात्रियों का खास हुजूम देखने को मिला। रक्षाबंधन पर्व को लेकर यात्री निर्धारित समय पर अपने-अपने गंतव्य की ओर बढ़ने के लिए रेलवे की सेवाओं का पूरा लाभ लेते नजर आए। वहीं दूसरी ओर रेलवे काउंटर पर भी कतारों में यात्री पूछताछ के अलावा टिकट बुकिंग भी करते दिखेंगे। कुल मिलाकर सोमवार को रेलवे स्टेशन ऊना में यात्रियों का खासी भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमीरपुर डिपो से तीन अतिरिक्त बसें मंगवाईं
रक्षाबंधन पर्व को लेकर निगम की 15 अतिरिक्त बसें चलाई गईं। सोमवार को दोपहर बाद एकाएक सवारियों की तादाद बढ़ गई। इससे निगम प्रबंधन के हाथ पांव फूल गए। हालात ऐसे बन गए कि सवारियों को यातायात की सुविधा देने के लिए हमीरपुर डिपो से भी तीन अतिरिक्त बसें मंगवानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed