फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   House tax collection will be online from next year

Una News: अगले वर्ष से ऑनलाइन होगी हाउस टैक्स की वसूली

Thu, 16 Oct 2025 04:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 04:32 PM IST
विज्ञापन
House tax collection will be online from next year
खास खबर
विज्ञापन

नगर निगम ने पूरा ऑनलाइन डाटा और मोबाइल नंबर किए अपडेट
टैक्स भरने के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे कार्यालय के चक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नगर परिषद के कार्यकाल में भवनों के आकलन के लिए करवाए गए जीआईएस सर्वे को नगर निगम ने अंतिम रूप दे दिया है। इस सर्वे से संबंधित डाटा को ऑनलाइन फीड करने में देरी हुई लेकिन अब इस कार्य को भी पूरा कर लिया गया है। इसके बाद अब हर भवन मालिक के मोबाइल नंबर पर हाउस टैक्स को लेकर मैसेज आएगा। इस मैसेज में ऑनलाइन भुगतान करने का एक लिंक भी साथ में ही भेजा जाएगा। इसके माध्यम से ऑनलाइन भुगतान हो सकेगा।
जीआईएस सर्वे की मदद से भवनों की सैटेलाइट इमेज और हाई रेजोल्यूशन (गुणवत्ता और स्पष्टता) फोटो उपलब्ध हुई हैं, जिनसे भवन की नींव से लेकर संपूर्ण संरचना तक का आकलन किया गया है। इसके आधार पर ही टैक्स निर्धारण किया जाएगा। इससे न केवल टैक्स चोरी पर रोक लगेगी बल्कि नए निर्माण कार्यों पर भी निगम की पैनी नजर रहेगी।
विज्ञापन

फिलहाल नगर निगम पुराने आंकड़ों के आधार पर टैक्स वसूलता है, जिससे कई बार भवनों की वास्तविक स्थिति सामने नहीं आ पाती। नए सर्वे के चलते नगर निगम का राजस्व 40 प्रतिशत तक बढ़ने का अनुमान है। इसके अलावा उन भवन मालिकों की सूची भी तैयार की जा रही है जिन्होंने पुराना हाउस टैक्स जमा नहीं करवाया है। इस सूची के बनते ही नगर निगम ऐसे भवन मालिकों को नोटिस भेजकर आगामी प्रक्रिया शुरू करेगा ताकि टैक्स की वसूली सही प्रकार से हो सके। यह अतिरिक्त आय शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट्स
नगर निगम की तरफ से शहर में जीआईएस सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। आगामी वित्त वर्ष में ऑनलाइन माध्यम से शहरवासी हाउस टैक्स जमा करवा सकेंगे। -मनोज कुमार, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed