{"_id":"6956c19cfe45ffd0320b91a4","slug":"hoteliers-are-angry-over-the-knife-attack-on-a-restaurant-owner-una-news-c-90-1-mnd1021-181245-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: रेस्तरां मालिक पर चाकू से हमले की घटना से होटल कारोबारियों में गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: रेस्तरां मालिक पर चाकू से हमले की घटना से होटल कारोबारियों में गुस्सा
Fri, 02 Jan 2026 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 02 Jan 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर में नए साल से ठीक दो दिन पहले एक कारोबारी पर हुए चाकू के हमले के बाद होटल कारोबारियों में गुस्सा है। कारोबारियों का कहना है कि किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर हर तीसरी जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और जगह-जगह पुलिस नाके भी हैं। इसके बावजूद जिस तरह हुड़दंगबाज सरेआम कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं, इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होते हैं।
होटल कारोबारियों का कहना है कि सरेआम चाकू चलाकर रेस्तरां मालिक को घायल करना यह दर्शाता है कि बेलगाम हुड़दंगबाजों पर कोई प्रभावी लगाम नहीं है। इस घटना के बाद क्षेत्र के होटल कारोबारियों में डर का माहौल है। उनका कहना है कि अगर इस तरह की वारदातें होती रहीं तो होटल व्यवसाय चलाना मुश्किल हो जाएगा। प्रदेश सरकार को टूरिज्म पुलिस की एक विशेष गार्ड तैयार करनी चाहिए।
कारोबारियों ने सरकार से मांग की है कि हिमाचल की पंजाब से लगती सीमाओं पर औचक निरीक्षण बढ़ाया जाए और संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रखी जाए। इस तरह के मामलों में रोकथाम के लिए उचित कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने सभी होटल कारोबारियों से अपील है कि यदि उनके होटल या आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आता है तो इसकी गुप्त सूचना तुरंत पुलिस को दें। होटल कारोबारियों के सहयोग से ही ऐसे लोगों को पकड़ा जा सकता है और इस तरह की वारदातों पर रोक लगाई जा सकती है।
हिमाचल में इस तरह के हुड़दंगबाज पर्यटकों को प्रदेश की सीमा पर ही रोका जाना चाहिए। ऐसे पर्यटक होटल कारोबारियों के लिए घातक साबित हो रहे हैं। इनकी वजह से प्रदेश के शांत और प्राकृतिक माहौल पर भी नकारात्मक असर पड़ता है। इसलिए पर्यटन के विशेष अवसरों पर पुलिस की सीआईसी से लेकर ग्राउंड स्तर तक पकड़ मजबूत होनी चाहिए।
अभिषेक ठाकुर, होटल कारोबारी
किरतपुर से लेकर मनाली तक बड़ी संख्या में कैमरे लगे हुए हैं। इसके बावजूद कुछ लोग घूमने के नाम पर हुड़दंग मचाते हुए जानलेवा हरकतें कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर सख्ती जरूरी हो गई है। प्रदेश सरकार को टूरिज्म पुलिस की एक विशेष गार्ड तैयार करनी चाहिए।
-मीना भारद्वाज, होटल कारोबारी